• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

16 से 21 जुलाई तक पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी, कई ट्रेनों के रूट बदले, एक ट्रेन भी रद्द

Indian Railways: वाराणसी मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे, जबकि कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी। यात्रियो...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 01:05:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 03:00:19 PM (IST)
16 से 21 जुलाई तक पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी, कई ट्रेनों के रूट बदले, एक ट्रेन भी रद्द
कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 16 से 21 जुलाई तक नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक रहेगा।
  2. कई ट्रेनों के रूट बदले, कई स्टेशन छूटेंगे पूरी तरह।
  3. मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगी।

डिजिटल डेस्क। अगर आप 16 से 21 जुलाई के बीच ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। उत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है।

इस दौरान कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। ऐसे में बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन ट्रेनों का बदला गया रूट

  • रेलवे के अनुसार, 21 जुलाई को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस को वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, छपरा, रोजा और लखनऊ के रास्ते संचालित किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन सीवान, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, देवरिया सदर और बुढ़वल सहित कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

  • इसी तरह 19 और 20 जुलाई को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को भी बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन रोजा, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी, छपरा और मुजफ्फरपुर होकर जाएगी। इस दौरान गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बेतिया, नरकटियागंज, सीतापुर और बापूधाम मोतिहारी समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा।
  • यह ट्रेन रहेगी रद्द

    रेलवे ने 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया है। यह ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से 21 जुलाई और आनंद विहार टर्मिनस से 22 जुलाई को संचालित नहीं होगी।

    यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस अवश्य जांच लें। इससे रूट परिवर्तन, रद्द ट्रेन या समय में बदलाव जैसी जानकारी समय रहते मिल जाएगी और यात्रा के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।