• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

झरने में डूबे थे दो दोस्त, अब एक ही दिन हुआ 'पुनर्जन्म'! राजस्थान से सामने आई दिल छू लेने वाली कहानी

करीब सवा साल (1 साल, 2 महीने और 21 दिन) पहले एक हादसे में जान गंवाने वाले दो घनिष्ठ दोस्तों का एक ही दिन पुनर्निमाण/पुनर्जन्म के रूप में नए जीवन की शु...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 03:15:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 03:15:35 PM (IST)
झरने में डूबे थे दो दोस्त, अब एक ही दिन हुआ 'पुनर्जन्म'! राजस्थान से सामने आई दिल छू लेने वाली कहानी
फिल्मी अंदाज में लिया पुनर्जन्म की कहानी। (यह प्रतीकात्मक तस्वीर एआई द्वारा बनाई है)

HighLights

  1. 14 महीने पहले झरने में डूबने से हुई थी दो दोस्तों की मौत
  2. नसबंदी खुलवाकर दोनों माताओं ने 12 घंटे के अंतर में दिए बेटे
  3. परिजनों और ग्रामीणों ने इसे माना दो दोस्तों का पुनर्जन्म

डिजिटल डेस्क। राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता क्षेत्र से कुदरत का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। करीब सवा साल (1 साल, 2 महीने और 21 दिन) पहले एक हादसे में जान गंवाने वाले दो घनिष्ठ दोस्तों का एक ही दिन पुनर्निमाण/पुनर्जन्म के रूप में नए जीवन की शुरुआत माना जा रहा है। इस अद्भुत संयोग ने दोनों शोक संतप्त परिवारों के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

झरने में डूबने से हुई थी दो जिगरी दोस्तों की मौत

यह पूरी घटना मेड़ता के पास स्थित मोकलपुर और सातलावास गांवों से जुड़ी है। 14 जुलाई 2025 को नरेंद्र बेड़ा और नरेंद्र मुंवाल अपने एक अन्य साथी प्रदीप विश्नोई के साथ चित्तौड़गढ़ के निलिया महादेव झरने में पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान अचानक हुए हादसे में तीनों दोस्त झरने में डूब गए और उनकी असमय मृत्यु हो गई।


अंतिम संस्कार के अंतर जैसा ही बच्चों के जन्म का संयोग

हादसे के बाद नरेंद्र बेड़ा का पार्थिव शरीर उसी दिन मिल गया था, जिसके बाद 14 जुलाई को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं दूसरे दोस्त नरेंद्र मुंवाल का शव लगभग 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला, जिससे उनका अंतिम संस्कार अगले दिन हो सका।

प्रकृति का अनोखा करिश्मा देखिए कि नरेंद्र बेड़ा की मां ने जिस समय नवजात को जन्म दिया, उसके ठीक 12 घंटे बाद नरेंद्र मुंवाल की मां की गोद भी बच्चे की किलकारी से गूंज उठी। दोनों परिवारों में महज 12 घंटे के अंतराल पर पुत्रों का जन्म हुआ है, जिसे ग्रामीण और परिजन दोनों दोस्तों का पुनर्जन्म मान रहे हैं।

नसबंदी नसबंदी ऑपरेशन के बाद माताओं को मिला दोबारा मातृत्व सुख

हादसे से पहले दोनों माताओं ने नसबंदी का ऑपरेशन करवा लिया था। लेकिन अपने जवान बेटों को खोने के गहरे सदमे के बाद दोनों माताओं ने नसबंदी खुलवाने (ट्यूबेक्टमी रिवर्सल) का साहसिक फैसला लिया। हादसे के ठीक 1 साल, 2 महीने और 21 दिन बाद जब दोनों घरों में नन्हे मेहमानों ने कदम रखा, तो दोनों माताओं के चेहरे खिल उठे। इस अद्भुत संयोग की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है।

यह भी पढ़ें- 'केरल और हिमाचल में जीते तो ECI सही, हारे तो गलत क्यों', CM मोहन यादव का राहुल गांधी से सवाल