• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

रामायणी सम्मान 2026 के लिए नामांकन शुरू, 23 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन; जानिए कब और कहां मिलेगा अवार्ड

आवेदन 23 जुलाई तक किए जा सकते हैं, जबकि सम्मान समारोह 18 अगस्त को वाराणसी स्थित बीएचयू में आयोजित होगा।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 10:11:59 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 10:11:59 AM (IST)
रामायणी सम्मान 2026 के लिए नामांकन शुरू, 23 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन; जानिए कब और कहां मिलेगा अवार्ड
रामायणी सम्मान के लिए नामांकन शुरू, 23 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

HighLights

  1. 23 जुलाई तक स्वीकार होंगे आवेदन
  2. राष्ट्रीय स्तर पर होगा प्रतिभाओं का चयन
  3. विदेशों से भी कर सकते हैं आवेदन

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। रामायण रिसर्च काउंसिल ने संस्कृति, अध्यात्म, साहित्य, शोध, कथा वाचन, संगीत और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के लिए रामायणी सम्मान की नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में रहकर रामायण परंपरा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले लोग भी आवेदन के पात्र होंगे।

विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का होगा चयन

काउंसिल के अनुसार, इस सम्मान के लिए विद्वानों, कथावाचकों, शोधकर्ताओं, कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य रामायण की परंपरा को आगे बढ़ाने और उसके संरक्षण एवं वैश्विक प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले लोगों को मंच प्रदान करना है।


इन श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

रामायणी सम्मान के अंतर्गत कई अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें रामायण शोध सम्मान, रामकथा वाचन, रामायण साहित्य, रामायण संगीत, बाल रामायणी, राष्ट्रसेवा रामायणी और श्री सीताराम पथिक सम्मान शामिल हैं। इन सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का चयन किया जाएगा।

छह अगस्त को परिणाम, 18 अगस्त को होगा सम्मान समारोह

पुरस्कार के लिए चयनित विजेताओं की घोषणा छह अगस्त को की जाएगी। इसके बाद सम्मान समारोह 18 अगस्त को वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आयोजित होगा, जहां चयनित प्रतिभाओं को रामायणी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

तीन माध्यमों से कर सकते हैं आवेदन

रामायण रिसर्च काउंसिल ने आवेदन के लिए तीन अलग-अलग माध्यम उपलब्ध कराए हैं। अभ्यर्थी पत्राचार के जरिए रामायण अवार्ड आयोजन समिति, 201, ए–57 कैलाश कॉलोनी, लाला लाजपत राय मार्ग, नई दिल्ली–110048 पर आवेदन भेज सकते हैं। गूगल फाॅर्म से : https://forms.gle/WKi56Voq7LkztngK8 पर आवेदन करें।

इसके अलावा इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ramayanisamman@gmail.com ईमेल पर भी भेजा जा सकता है। आयोजन और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी www.ramayanresearchcouncil.org पर उपलब्ध है।