• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

NEET UG 2026 Result: नीट री-एग्जाम का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन गुप्‍ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने किया टॉप, देखें राज्‍यवार टॉपर्स लिस्‍ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम (पुनः परीक्षा) के नतीजे और अंतिम उत्तर कुंजी (फाइनल आंसर की) आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 10:54:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 01:42:59 AM (IST)
NEET UG 2026 Result: नीट री-एग्जाम का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन गुप्‍ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने किया टॉप, देखें राज्‍यवार टॉपर्स लिस्‍ट
NEET UG 2026 Result: नीट री-एग्जाम का रिजल्ट घोषित

HighLights

  1. NTA ने जारी किया नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट और फाइनल आंसर की
  2. मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल
  3. नीट क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58% से अधिक छात्राएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम (पुनः परीक्षा) के नतीजे और अंतिम उत्तर कुंजी (फाइनल आंसर की) आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। इस परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने Top किया है। इन दोनों ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं।

एनटीए द्वारा जारी की गई अंतिम उत्तर कुंजी के मुताबिक, इस बार मूल्यांकन से एक सवाल को हटा दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए 20 लाख से अधिक छात्र अब विभाग की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


तीन मई को हुई परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण उसे निरस्‍त कर दिया गया था और 21 जून को फिर से परीक्षा कराई गई थी। इसमें 20 लाख से अ​धिक छात्र बैठे थे। कुल 11.21 लाख छात्रों ने दाखिले के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.70 लाख उम्मीदवार है, जबकि सबसे कम 43 उम्मीदवार लक्षद्वीप से हैं। पात्र अभ्य​र्थियों में 58 प्रतिशत बेटियां हैं।

एनटीए ने नीट-यूजी का परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे पहले ही परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की थी। साथ ही छात्रों से अपने अंक का मिलान करने को कहा था। एनटीए के मुताबिक परीक्षा के परिणाम को रिकार्ड समय में इसलिए जारी किया गया है, ताकि समय पर काउंसलिंग के साथ छात्रों को मेडिकल में दाखिला मिल सके।

बता दें कि यह परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों के 5,440 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया गया था।

ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

बीते 21 जून को आयोजित हुई री-नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी पोर्टल पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक (एप्लिकेशन नंबर) और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।

इसके साथ ही, एनटीए ने 3 मई को हुई परीक्षा के लिए फीस रिफंड (शुल्क वापसी) की प्रक्रिया के तहत बैंक खाते की जानकारी अपलोड करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है। 3 मई की परीक्षा में बैठे उम्मीदवार एजेंसी द्वारा दी गई ऑनलाइन सुविधा के जरिए अपने बैंक डिटेल्स दर्ज कर फीस वापस पा सकते हैं। अब तक करीब 11.46 लाख से ज्यादा छात्र अपने खाते की जानकारी साझा कर चुके हैं। छात्र अन्य विवरणों के लिए आईई एजुकेशन पोर्टल की मदद ले सकते हैं।

परीक्षा से जुड़े प्रमुख आंकड़े

नीट (यूजी) 2026 की इस परीक्षा में देश-विदेश से करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस विशाल परीक्षा के सफल संचालन के लिए भारत के 551 शहरों और देश के बाहर 14 अंतरराष्ट्रीय शहरों को मिलाकर कुल 5,440 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए थे।

यह भी पढ़ें- एमपी में गजब का फर्जीवाड़ा... भतीजे की डिग्री पर चाचा बन बैठा डॉक्टर, एक ही नाम पर 3 जिलों में डॉक्टर की नौकरी

देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में संचालित होने वाले अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, आयुष (AYUSH) और अन्य नर्सिंग व संबद्ध पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस साल कुल 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई हुए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल सफल उम्मीदवारों में महिला अभ्यर्थियों की हिस्सेदारी 58 फीसदी से भी अधिक रही है, जो देश की बेटियों की बड़ी सफलता को दर्शाता है।

44 टॉपर्स में एमपी-सीजी के 3 स्‍टूडेंट शामिल

नीट यूजी 2026 के परीक्षा परिणाम में छत्‍तीसगढ़ के शिपरक गोयल सूची में 10वें और चार्वी अग्रवाल 11वें क्रम पर हैं। वहीं मध्‍य प्रदेश के आर्यमन सोलंकी को स्‍टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्‍त हुआ है। राज्‍यवार सूची में उनका स्‍थान 28वां है।

naidunia_image

Kunal Jaiswal

From raipur chhattisgarh

NEET 2026

Marks 609

Rank 7549

naidunia_image

यहां देखें राज्‍यवार टॉपर्स की सूची

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image