चार साल में 1.92 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश: निवेशकों की पहली पसंद बन रहा पंजाब
पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों, जवाबदेह प्रशासन और मजबूत सुरक्षा-सुविधाओं के परिणामस्वरूप पिछले चार वर्षों के दौरान राज्य ने कुल 1.92 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश आकर्षित किया है।
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 03:46:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 03:46:00 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों, जवाबदेह प्रशासन और मजबूत सुरक्षा-सुविधाओं के परिणामस्वरूप पिछले चार वर्षों के दौरान राज्य ने कुल 1.92 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश आकर्षित किया है।
इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब अब देश के सबसे आकर्षक और भरोसेमंद निवेश गंतव्यों में से एक के रूप में उभर रहा है।
टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, वर्धमान, कारगिल, आईसीआई स्टील्स और फ्रूडेनबर्ग जैसी देश-विदेश की दिग्गज कंपनियों ने पंजाब में या तो अपनी नई विनिर्माण इकाइयां स्थापित की हैं या अपने मौजूदा कारोबार का बड़े पैमाने पर विस्तार किया है।
यह निवेश केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, एग्रो व फूड प्रोसेसिंग, बायोनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे हाई-ग्रोथ सेक्टरों में आया है। पिछली सरकारों के विपरीत, भगवंत सिंह मान सरकार ने केवल कागजी एमओयू साइन करने की संस्कृति को बदलकर जमीन पर धरातल पर काम करने का मॉडल अपनाया है।
‘इन्वेस्ट पंजाब’ के सिंगल-विंडो सिस्टम ने निवेशकों को एक छत के नीचे सभी स्वीकृतियां उपलब्ध कराई हैं, जिससे निवेशकों का समय और पैसा दोनों बच रहा है। इस रिकॉर्ड निवेश के माध्यम से राज्य में 6.31 लाख से अधिक नए रोजगार सृजित हुए हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि इन्वेस्ट पंजाब के प्रयास न केवल उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि पंजाब के युवाओं को उनके अपने राज्य में ही उज्जवल भविष्य और सम्मानजनक आजीविका भी प्रदान कर रहे हैं।