खान सर पर लगा भाई की हत्या की साजिश का आरोप, जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने खोला मोर्चा
जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद सोमवार को जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से रिहा हो गए। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 04:19:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 04:19:59 PM (IST)
जमानत पर जेल से बाहर आए रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोपHighLights
- जमानत पर जेल से बाहर आए रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप
- भाई प्रिंस यादव की मौत को साजिश बताते हुए हत्या कराने का दावा किया
- पटना पुलिस पर पक्षपात और खान सर को राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप
डिजिटल डेस्क। पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में हुए विवाद के मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद सोमवार को जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही उन्होंने खान सर (फैजल खान) और एक कारोबारी पर अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया।
रौशन आनंद ने क्या आरोप लगाया
मीडिया से बातचीत में रौशन आनंद ने कहा कि उनके भाई की हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक वह बाहर थे तब तक कोई घटना नहीं हुई, लेकिन जेल जाने के बाद ही उनके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने मामले में नार्को टेस्ट कराने की मांग भी की।
उन पर गोली चलवाने के आरोप लगाए गए
रौशन ने दावा किया कि पहले उन पर गोली चलवाने के आरोप लगाए गए, लेकिन बाद में सामने आए वीडियो से अलग तस्वीर दिखी। उन्होंने पटना पुलिस पर भी भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ ऐसी तत्परता नहीं दिखाई गई।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी
गौरतलब है कि रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनके शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। नेपाल पुलिस ने इस मामले में प्रिंस के साथ मौजूद चार लोगों को हिरासत में लिया था। शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सहरसा लाया गया। घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।