कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया ने दिया इस्तीफा, अब डीके शिवकुमार के हाथ में सत्ता की चाबी
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 28 May 2026 01:15:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 03:28:57 PM (IST)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दिया इस्तीफा (फोटो- ANI)HighLights
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दिया इस्तीफा
- डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम
- कैबिनेट सहयोगियों को इस निर्णय की जानकारी दे दी है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है और डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। यह अहम फैसला गुरुवार सुबह बेंगलुरु में सीएम आवास पर हुई एक ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान लिया गया। सिद्दरमैया ने नाश्ते पर मौजूद अपने कैबिनेट सहयोगियों को इस फैसले की जानकारी दी और कहा कि वह दोपहर 3 बजे इस्तीफा सौंप देंगे।
क्या है इस्तीफे की वजह?
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने सिद्दरमैया से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता साफ करने को कहा था। यह संदेश सीधे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से आया था, जिसके बाद सिद्दरमैया ने पद छोड़ने की सहमति दी।
गौरतलब है कि मंगलवार को ही सिद्दरमैया और शिवकुमार को दिल्ली बुलाया गया था, जहां राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ लंबी बैठकें हुई थीं। चर्चा है कि राहुल गांधी ने सिद्दरमैया को राज्यसभा सीट और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका की पेशकश की थी, जिसे सिद्दरमैया ने फिलहाल स्वीकार नहीं किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने साझा की तस्वीरें
इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें सिद्दरमैया भावुक दिख रहे डीके शिवकुमार को गले लगाते और शिवकुमार उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि, राजभवन (लोक भवन) के सूत्रों का कहना है कि सिद्दरमैया ने अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा है, जो निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर गए हुए हैं।