• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

विशाखापत्तनम में होम वर्क ना करने पर मासूम की पिटाई, 6 साल के मासूम ने टीचर की गोद में तोड़ दिया दम

विशाखापत्तनम में दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पर एक निजी स्कूल में 6 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 08:34:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 08:56:37 PM (IST)
विशाखापत्तनम में होम वर्क ना करने पर मासूम की पिटाई, 6 साल के मासूम ने टीचर की गोद में तोड़ दिया दम
बच्चे की क्लासरूम में बिगड़ी तबीयत

HighLights

  1. होम वर्क ना करने पर मासूम को तालिबानी सजा
  2. टीचर की पिटाई के बाद बच्चे ने तोड़ा दम
  3. स्कूल के क्लासरूम में बिगड़ी तबीयत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विशाखापत्तनम में दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पर एक निजी स्कूल में 6 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई के बाद मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने मासूम को पीटा था।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, 'वन टाउन' इलाके में मौजूद निजी स्कूल 'लिटिल गार्डन स्कूल' में क्लासरूम के अंदर बच्चे की तबीयत खराब हो गई। बाद में उपचार के लिए उसे किंग जॉर्ज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पिटाई से हुई बच्चे की मौत

मृतक बच्चे की पहचान प्रणय तेजा के तौर पर हुई है। परिवार का आरोप है कि टीचर ने प्रणय की डंडे से पिटाई की थी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा था। बच्चे की मौत के बाद वह अब जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस और रेवेन्यू अधिकारी बच्चे की मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रणय की मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी अब केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया कि सुबह आठ बजे वह घर से ठीक ठाक स्कूल गया था। इसके बाद स्कूल की ओर से फोन आता है कि प्रणय की तबीयत बिगड़ गई है और निजी अस्पताल में है। सूचना के बाद जैसे ही हम लोग अस्पताल पहुंचे तब तक मासूम की मौत हो चुकी है। अस्पताल में वह आरोपित टीचर की गोद में था।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में भारतवंशी पिया डांडिया ने रचा इतिहास... फ्लोरिडा से जीता डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव