• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति की पीट-पीटकर हत्या, खौफनाक वारदात के बाद पत्नी बोली- सब ड्रामा कर रहे हैं

निहाल विहार के लक्ष्मी पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की मौत के मामले में स्वजन ने पत्नी रेखा और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 02:50:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 02:50:47 PM (IST)
दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति की पीट-पीटकर हत्या,  खौफनाक वारदात के बाद पत्नी बोली- सब ड्रामा कर रहे हैं
विनय की हत्या में पत्नी पर गंभीर आरोप (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रेखा पर मां को कमरे से बाहर करने का आरोप है
  2. पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपित कार छोड़कर भागे
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। लक्ष्मी पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या के मामले में उनके स्वजन ने पत्नी रेखा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वजन का दावा है कि घटना के दौरान विनय की मां ने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन रेखा ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें कमरे से बाहर कर दिया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना अभी बाकी है।

विवाद के बाद रेखा ने बुलाए पिता और भाई

स्वजन के अनुसार, शुक्रवार सुबह विनय और रेखा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रेखा ने अपने पिता ज्ञान चंद, भाइयों राजकुमार और सोनू, एक भाई की पत्नी तथा दो अन्य लोगों को घर बुलाया। उस समय घर में विनय और उनकी मां मौजूद थीं।


विनय की मां ग्राउंड फ्लोर पर थीं। उनके मुताबिक, रेखा के पिता, भाई और अन्य लोग कार से घर पहुंचे। वे उनसे बातचीत किए बिना सीधे पहली मंजिल पर स्थित विनय के कमरे में चले गए।

कमरे से चीखने की आवाज सुनकर पहुंचीं मां

कुछ देर बाद विनय की मां को पहली मंजिल स्थित कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उन्हें आशंका हुई कि विनय के साथ मारपीट हो रही है। इसके बाद वह ऊपर कमरे में पहुंचीं। स्वजन के मुताबिक, वहां कई लोग विनय को घेरे हुए थे और उसके साथ मारपीट कर रहे थे।

आरोप है कि रेखा भी कमरे में मौजूद थी। स्वजन का दावा है कि उसने विनय को बचाने की कोशिश करने के बजाय कथित तौर पर मारपीट करने वालों का साथ दिया। मां को देखकर विनय ने कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उसे पकड़ लिया गया।

मां को बाहर करने का आरोप

स्वजन के मुताबिक, विनय की मां ने बेटे को बचाने की कोशिश की और हमलावरों से उसे छोड़ने की गुहार लगाई। इसी दौरान आरोप है कि रेखा ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें कमरे से बाहर कर दिया। इसके बाद वह पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाने लगीं।

स्वजन का कहना है कि पड़ोसियों के आने की आहट मिलने पर कमरे में मौजूद लोग वहां से निकलने लगे। आरोप है कि पकड़े जाने के डर से वे अपनी कार भी मौके पर छोड़कर चले गए।

मौत की जानकारी पर रेखा के कथित बयान पर सवाल

स्वजन का आरोप है कि विनय के गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी रेखा ने उसकी मदद नहीं की। विनय की मौत की जानकारी मिलने पर रेखा ने कथित तौर पर कहा, “सब ड्रामे कर रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। मुझे डराने के लिए झूठ बोला जा रहा है।”

एडोबी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे विनय

विनय नोएडा स्थित एडोबी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। करीब साढ़े तीन वर्ष पहले उनकी शादी रेखा से हुई थी। दोनों के करीब साढ़े चार माह के जुड़वां बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार, फिलहाल विनय की मौत की सही वजह स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। पुलिस मामले में सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है।