• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

राहुल गांधी से पहले भी था एक बेटा... सोनिया गांधी की आत्मकथा में बड़ा खुलासा, जन्म के बाद हुई थी मौत

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी हालिया आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में अपने जीवन के उस अनछुए और त्रासद अध्याय का खुलासा किया है, जिससे देश अब तक अनभिज्ञ था।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 04:28:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 04:28:21 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
राहुल गांधी से पहले भी था एक बेटा... सोनिया गांधी की आत्मकथा में बड़ा खुलासा, जन्म के बाद हुई थी मौत
सोनिया गांधी की आत्मकथा में बड़ा खुलासा

HighLights

  1. सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' में पहले बेटे की मौत का जिक्र
  2. 18 जनवरी 1969 को जन्म के कुछ ही घंटों बाद तोड़ा था दम
  3. महरौली के फार्महाउस में बोगनवेलिया के नीचे दी गई थी विदाई

डिजिटल डेस्क। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी हालिया आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में अपने जीवन के उस अनछुए और त्रासद अध्याय का खुलासा किया है, जिससे देश अब तक अनभिज्ञ था। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राहुल गांधी के जन्म से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने पहले नवजात बेटे को खो दिया था।

इंदिरा गांधी ने गले लगाकर जताई थी खुशी, जनवरी 1969 में पसरा मातम

किताब में सोनिया गांधी लिखती हैं कि जब 1968 के अंतिम महीनों में उनके गर्भवती होने की खबर आई, तो तीन मूर्ति और गांधी परिवार में अपार उल्लास का वातावरण बन गया था। स्वभाव से बेहद गंभीर रहने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी अपनी बहू को गले से लगा लिया था और आत्मीयता से कहा था कि "एक बड़ा बच्चा अब दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रहा है।"


किंतु यह खुशी क्षणिक साबित हुई। नियत समय से लगभग दो माह पूर्व ही सोनिया गांधी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और 18 जनवरी 1969 को उन्होंने एक प्री-मैच्योर बेटे को जन्म दिया।

इनक्यूबेटर में सुनी थी पहली पुकार, नम आंखों से राजीव संग बिलख पड़ी थीं सोनिया

सोनिया गांधी उस मर्मस्पर्शी पल को याद करते हुए लिखती हैं कि घने काले बालों और पतली उंगलियों वाले उस नन्हें मासूम को इनक्यूबेटर में देखते ही वे दोनों उससे भावनात्मक रूप से पूरी तरह बंध गए थे। हालांकि, चिकित्सकों ने राजीव गांधी को पहले ही आगाह कर दिया था कि नवजात के बचने की उम्मीद बेहद क्षीण है।

जन्म के कुछ ही घंटों बाद अगली सुबह शिशु ने दम तोड़ दिया। इस आघात ने राजीव गांधी जैसे शांत व्यक्तित्व को भी भीतर से झकझोर दिया और वे सोनिया को थामकर रो पड़े। बाहर दौरे पर मौजूद इंदिरा गांधी भी खबर पाते ही सीधे अस्पताल पहुंचीं और दोनों को ढांढस बंधाया।

महरौली के फार्महाउस में दी गई अंतिम विदाई

नवजात के अवसान के बाद जब पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार पार्थिव देह को नदी में प्रवाहित करने का प्रस्ताव आया, तो सोनिया गांधी बुरी तरह कांप उठीं। ओखला बैराज की एक पुरानी भयावह स्मृति को याद करते हुए उन्होंने दो-टूक कहा कि वे अपने कलेजे के टुकड़े को जल में नहीं बहाने देंगी।

इसके उपरांत परिवार की सहमति से दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित फिरोज गांधी के फार्महाउस में गुलाबी बोगनवेलिया के साये में शिशु को दफनाया गया। यह दायित्व राजीव गांधी और उनके छोटे भाई संजय गांधी ने निभाया। सोनिया लिखती हैं कि इसके बाद वे वर्षों तक उस स्थान पर पुष्प अर्पित करने जाती रहीं।

दक्षिणपंथी पत्रिका के अमर्यादित आलेख ने तोड़ा दिल

इस पारिवारिक त्रासदी के बीच एक दक्षिणपंथी पत्रिका द्वारा नवजात की वैधता को लेकर प्रकाशित अमर्यादित आलेख ने सोनिया गांधी को भीतर तक आहत कर दिया। उन्होंने लिखा कि उन अमानवीय शब्दों ने वर्षों तक उनके मन को कुरेदा।

उसी वर्ष के अंत में सोनिया पुनः गर्भवती हुईं, लेकिन बीते सदमे के कारण पूरा परिवार किसी उत्सव के बजाय आशंकाओं से घिरा रहा। अंततः 19 जून 1970 को राहुल गांधी के सकुशल जन्म के साथ ही गांधी परिवार के आंगन में खुशियों ने दोबारा दस्तक दी।

यह भी पढ़ें- इंदौर कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत बोले- आऊंगा और पोहा खाऊंगा, दो बार मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।