
डिजिटल डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आज, 06 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान (AIR 1) प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस वर्ष विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं (IAS, IPS, IFS आदि) के लिए कुल 958 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। श्रेणीवार चयन का विवरण इस प्रकार है...
श्रेणी - चयनित उम्मीदवार
सामान्य - 317
ओबीसी - 306
एससी - 158
ईडब्ल्यूएस - 104
एसटी - 73
कुल - 958
रैंक - रोल नंबर - उम्मीदवार का नाम
1 - 1131589 - अनुज अग्निहोत्री
2 - 4000040 - राजेश्वरी सुवे एम
3 - 3512521 - अकांश ढुल
4 - 0834732 - राघव झुनझुनवाला
5 - 0409847 - ईशान भटनागर
6 - 6410067 - जिनिया अरोड़ा
7 - 0818306 - ए आर राजा मोहिद्दीन
8 - 0843487 - पक्षल सेक्रेटरी
9 - 0831647 - आस्था जैन
10 - 1523945 - उज्ज्वल प्रियांक
11 - 1512091 - यशस्वी राज वर्धन
12 - 0840280 - अक्षित भारद्वाज
13 - 7813999 - अनन्या शर्मा
14 - 5402316 - सुरभि यादव
15 - 3507500 - सिमरनदीप कौर
16 - 0867445 - मोनिका श्रीवास्तव
17 - 0829589 - चितवन जैन
18 - 5604518 - श्रुति आर
19 - 0105602 - निसार दिशांत अमृतलाल
20 - 6630448 - रवि राज
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने शुक्रवार को कहा कि अभी भी इस परिणाम पर विश्वास करने की कोशिश कर रहे हैं। एम्स (AIIMS) जोधपुर से स्नातक अनुज फिलहाल डैनिक्स (DANICS) सेवा में प्रोबेशनर हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था और उन्हें अभी-अभी अपने रिजल्ट के बारे में पता चला है।
शुक्रवार को नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद अग्निहोत्री ने कहा कि मुझे अभी-अभी परिणाम की जानकारी मिली है। वर्तमान में मैं डैनिक्स सेवा में प्रोबेशनरी ऑफिसर हूं। मैंने 2023 में एम्स जोधपुर से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। बता दें कि अनुज के पिता राजस्थान के रावतभाटा स्थित न्यूक्लियर पावर प्लांट (परमाणु ऊर्जा संयंत्र) में कार्यरत हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन कर अपना स्कोर कार्ड और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं: