• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

देहरादून में 300 रुपये के लिए ट्रिपल मर्डर, वारदात के बाद मची सनसनी, आरोपी ने बुजुर्ग दंपती और नौकरानी को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड की राजधानी में महज 300 रुपये की मजदूरी के विवाद ने एक प्लंबर ने दंपती समेत तीन को मौत के घाट उतार दिया।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 02:31:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 02:31:34 PM (IST)
देहरादून में 300 रुपये के लिए ट्रिपल मर्डर, वारदात के बाद मची सनसनी, आरोपी ने बुजुर्ग दंपती और नौकरानी को उतारा मौत के घाट
राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी
  2. 300 रुपये को लेकर हुआ विवाद
  3. पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

डिजिटल डेस्क, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी में महज 300 रुपये की मजदूरी के विवाद ने एक प्लंबर ने दंपती समेत तीन को मौत के घाट उतार दिया। विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दिनदहाड़े यह वारदात हुई।

घर में प्लंबिंग का काम करने आए युवक ने आर्डिनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी सेवानिवृत्त शिक्षिका पत्नी समेत पड़ोस में काम करने वाली घरेलू महिला सहायिका की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने से कुछ पहले आरोपित उनसे विवाद कर वहां से गया था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कुछ देर बाद लौटा और बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनने के बाद दंपती पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के घर से बीच-बचाव करने पहुंची नौकरानी को भी उसने मार डाला। चेन लूटकर भाग रहे आरोपित को पड़ोसियों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


पुलिस के मुताबिक, घर के भीतर रमेश कपूर (80), उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) और नौकरानी तिलया देवी उर्फ शीला (48) लहूलुहान हालत में मिले। स्थानीय लोगों ने उन्हें कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में करोड़ों की बिजली योजनाएं फेल, 50 से ज्यादा कॉलोनियों में बदहाल बिजली व्यवस्था, बांस-बल्ली के सहारे चल रही सप्लाई

दो साल से काम करने आता था आरोपी

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, आरोपित राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दंपती के दो बेटे हैं, जिनमें एक पुणे जबकि दूसरा दिल्ली रहता है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित करीब दो वर्ष से बुजुर्ग दंपती के घर प्लंबिंग का काम करने आता था।

300 रुपये को लेकर बढ़ा विवाद

मंगलवार को उसने करीब दो घंटे काम किया व पूरे दिन की 600 रुपये मजदूरी मांगने लगा, बुजुर्ग दंपती आधे दिन के काम के 300 रुपये देने को तैयार थे। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। वह कहासुनी के बाद वहां से चला गया लेकिन बाद में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में होगा आयुष्मान योजना का बहिष्कार, ग्वालियर में मरीज भर्ती नहीं करेंगे निजी अस्पताल, दिल्ली कूच करने की चेतावनी