
डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 12 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
-1783375189692_v.webp)
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में मानसून समय से पहले पहुंच चुका है, लेकिन कई इलाकों में अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 12 जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
नोएडा, गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 से 12 जुलाई के बीच बारिश के संकेत हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई और 12 जुलाई को बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 12 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और बादलों की गड़गड़ाहट देखने को मिल सकती है।
हिमाचल प्रदेश में 8 से 12 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला और मनाली जैसे क्षेत्रों में भी तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तराखंड में भी 12 जुलाई तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी है।
पंजाब में 7 से 9 जुलाई और 11 से 12 जुलाई के बीच बारिश होने के आसार हैं। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 7 से 9 जुलाई तथा 10 से 12 जुलाई के बीच वर्षा की संभावना जताई गई है।
पूर्वी राजस्थान में 12 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 9 जुलाई को आंधी, तेज हवाओं और बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई है।
Depression over north Chhattisgarh and adjoining areas of southeast Uttar Pradesh and northeast Madhya Pradesh
The depression over north Chhattisgarh and adjoining areas of southeast Uttar Pradesh and northeast Madhya Pradesh remained practically stationary over the same region… pic.twitter.com/QCYlXcuI4B
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 6, 2026
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 से 9 जुलाई और फिर 12 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 से 12 जुलाई के बीच बारिश की संभावना है।
विदर्भ में 9 से 12 जुलाई तक और छत्तीसगढ़ में 8 से 11 जुलाई के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है।
महाराष्ट्र और गुजरात में भी भारी बारिश का दौर जारी है। मुंबई में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे और पालघर में एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
कोंकण और गोवा में 12 जुलाई तक तथा मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ में 8 से 12 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात के जामनगर और सूरत सहित कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की जा रही है।
वैसे कुल मिलाकर दिनभर में 40 से ज्यादा ट्रेनों पर असर पड़ा। कुछ रद हुईं, कुछ का रास्ता बदला गया और कुछ के परिचालन में देरी हुई।
दिनभर में 40 से ज्यादा ट्रेनों पर असर पड़ा। कुछ रद हुईं, कुछ का रास्ता बदला गया और कुछ के परिचालन में देरी हुई। इसके चलते हजारों यात्री प्रभावित हुए। जलमग्न पटरियों पर परिचालन से बचने के लिए कई ट्रेनों को वापी और सूरत जैसे स्टेशनों पर रोक दिया गया। भारी बारिश का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। सोमवार दोपहर तक मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाली पांच उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया।
इसके चलते हजारों यात्री प्रभावित हुए। जलमग्न पटरियों पर परिचालन से बचने के लिए कई ट्रेनों को वापी और सूरत जैसे स्टेशनों पर रोक दिया गया। भारी बारिश का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। सोमवार दोपहर तक मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाली पांच उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले तीन दिनों तक मध्य भारत की ओर सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा 7 जुलाई को छत्तीसगढ़, कोंकण, गुजरात और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।