• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

मुंबई में छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, काटना पड़ा हाथ; सिर पर लगे 16 टांके

मुंबई लोकल ट्रेन में महिला सुरक्षा को झकझोर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। बोरीवली से विरार की ओर जा रही लोकल ट्रेन में सफर कर रही एक युवती के साथ सह-यात्री ने अश्लील हरकत की।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 03:18:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 03:18:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुंबई में छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, काटना पड़ा हाथ; सिर पर लगे 16 टांके
मुंबई में छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का

HighLights

  1. बोरीवली-विरार लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को दिया धक्का
  2. ट्रेन के पहियों की चपेट में आने से काटना पड़ा बायां हाथ, सिर में 16 टांके
  3. नायगांव स्टेशन पर वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क। देश की आर्थिक राजधानी की जीवनरेखा मानी जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन में महिला सुरक्षा को झकझोर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। बोरीवली से विरार की ओर जा रही लोकल ट्रेन में सफर कर रही एक युवती के साथ सह-यात्री ने अश्लील हरकत की। जब युवती ने इस छेड़छाड़ का कड़ा विरोध किया, तो आरोपित ने नायगांव स्टेशन पर उसे चलती ट्रेन से नीचे पटरियों की तरफ धकेल दिया।

इस दर्दनाक हादसे में युवती का बायां हाथ ट्रेन के पहियों की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गया, जिसे जान बचाने के लिए चिकित्सकों को कोहनी के पास से काटना पड़ा। इसके अलावा उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं और 16 टांके लगाने पड़े हैं।


अश्लील हरकत पर युवती ने फेंकी थी चप्पल

मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस को दिए गए पीड़िता के बयान के मुताबिक, युवती बोरीवली से विरार जाने वाली लोकल ट्रेन में यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान पास खड़ा एक पुरुष सह-यात्री उसे जानबूझकर और लगातार गलत तरीके से छू रहा था। आरोपित की इस अभद्र हरकत से आक्रोशित होकर युवती ने अपना विरोध दर्ज कराया और आत्मसम्मान की रक्षा में उस पर अपनी चप्पल फेंकी।

इसके बाद डिब्बे के भीतर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आसपास मौजूद यात्रियों ने मामले को शांत कराने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपित ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपनी चप्पल युवती की ओर उछाल दी।

ट्रेन चलने से पहियों के नीचे आया हाथ

ट्रेन जब नायगांव रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब भी दोनों के बीच विवाद थमा नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान गुस्साए आरोपित ने युवती को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह संतुलन खो बैठी और प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के दो डिब्बों के बीच की खाली जगह में जा गिरी। युवती किसी तरह संभलकर वापस प्लेटफॉर्म पर चढ़ने का प्रयास कर ही रही थी कि तभी ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। इस चपेट में आकर उसका बायां हाथ सीधे ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया।

पुलिस और यात्रियों की मदद से बची जान, आरोपी गिरफ्तार

हादसे के तुरंत बाद स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी और सह-यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से लहूलुहान युवती को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां सर्जरी कर उसका बायां हाथ कोहनी के पास से काटना पड़ा। घटना के बाद स्टेशन पर मची अफरा-तफरी का लाभ उठाकर आरोपित मौके से फरार हो गया था। हालांकि, रेलवे पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपित को धर दबोचा। इस घटना ने एक बार फिर मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- देश में स्वच्छता का नया 'सम्राट' बना नवी मुंबई, पाया नंबर-1 स्थान, इंदौर का 8 साल का राज खत्म

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।