
धर्म डेस्क। 10 मार्च 2026 का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ लोगों के रिश्तों में खुशियां और नई शुरुआत के अवसर ला सकती है, जबकि कुछ राशियों को अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने और रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी।
कई लोगों के लिए आज अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताने, घूमने-फिरने और रिश्ते को मजबूत बनाने का मौका मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए छोटी-मोटी नोकझोंक या गलतफहमियां भी सामने आ सकती हैं। आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक प्रेम संबंधों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष – अपने लव पार्टनर के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप दोनों के बीच तालमेल बेहतर रहेगा। आपका पार्टनर आपके व्यवहार से खुश नजर आएगा। आज आप दोनों कहीं बाहर घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।
वृषभ – आज आपका पार्टनर आपके साथ मजाक या कोई छोटा प्रैंक कर सकता है। ऐसे में नाराज होने से बचें। आपका पार्टनर अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। साथ ही आपको उनकी ओर से कोई खास उपहार मिलने की संभावना है।
मिथुन – आज आपका लव पार्टनर आपसे कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है। समय न दे पाने की वजह से उनके मन में शिकायत रह सकती है। बेहतर होगा कि आप उन्हें समय दें और उनकी भावनाओं को महत्व दें।
कर्क – आज आपके लव पार्टनर का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। ऐसे में उन्हें आपके साथ और सहयोग की जरूरत होगी। उनके साथ समय बिताएं और उनका ख्याल रखें। आपका समर्पण रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।
सिंह – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका लव पार्टनर अपने मन की बात आपसे साझा कर सकता है। आप दोनों साथ में अच्छा समय बिताएंगे। साथ ही भविष्य से जुड़े कुछ बड़े फैसले भी ले सकते हैं।
कन्या – आज आपके लव पार्टनर के साथ पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप दोनों रिश्ते में नई शुरुआत कर सकते हैं। आपका पार्टनर पुरानी बातों को लेकर आपसे माफी मांग सकता है। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको भी पहल करनी चाहिए।
तुला – आज आपका लव पार्टनर आपसे कोई खास डिमांड कर सकता है। उनकी इच्छाओं को पूरा करना आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। इससे आप दोनों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। आपका पार्टनर आपके प्रति समर्पित नजर आएगा।
वृश्चिक – आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। उनसे कुछ निजी बातें छुपाना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आपके पार्टनर को कुछ बातों की जानकारी मिल सकती है। ऐसे में रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।
धनु – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आप दोनों साथ में समय बिताकर खुश महसूस करेंगे। पार्टनर को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई उपहार भी दे सकते हैं।
मकर – आज अपने लव पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। आपका पार्टनर नाराज हो सकता है। उन्हें मनाने के लिए आप कोई उपहार दे सकते हैं और उनकी बातों को महत्व दें।
कुंभ – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर अपने दिल की बात आपसे कह सकता है। काफी समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आपका पार्टनर आपको कोई खास उपहार भी दे सकता है।
मीन – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका पार्टनर आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। ऐसे में आज का दिन सेलिब्रेशन का रहेगा। आप दोनों साथ में बाहर जाने की योजना भी बना सकते हैं।