• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मेष, सिंह और मकर को सफलता और आर्थिक लाभ मिलने के योग, पढ़ें आज का राशिफल

30 जुलाई का राशिफल कई राशियों के लिए सफलता और आर्थिक लाभ का संकेत देता है। कुछ राशियों को स्वास्थ्य, विवाद, खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 07:21:53 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 07:23:58 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मेष, सिंह और मकर को सफलता और आर्थिक लाभ मिलने के योग, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष, सिंह, मकर को सफलता और आर्थिक लाभ मिलने के योग।
  2. वृषभ, धनु, मीन के परिवार में खुशियां और यात्राएं संभव।
  3. मिथुन, तुला, वृश्चिक स्वास्थ्य और विवादों से सतर्क रहें।

धर्म डेस्क। 30 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता एवं लाभ के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और खर्चों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

कई जातकों के लिए नए कार्यों की शुरुआत, यात्रा, संपत्ति और पारिवारिक खुशियों के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को विवाद, तनाव और विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत दैनिक राशिफल और अपने दिन की बेहतर योजना बनाएं।

मेष

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा। आज नए बदलाव आपके साथ तरक्की के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज हो सकती है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा।


वृषभ

आज का दिन परिवार के साथ अच्छा रहने वाला है। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी बड़ी प्रॉपर्टी की डील आज हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग रहेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

मिथुन

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति होगी। आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। आज किसी को उधार के रूप में धनराशि देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद रहेंगे। पारिवारिक संबंध ठीक रहेंगे।

कर्क

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में विवादों में घिर सकते हैं। किसी बड़े विवाद के कारण आज अपने कार्यक्षेत्र को बदलना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल आज आपके खिलाफ रहेगा। यात्रा आदि में सावधानी रखें।

सिंह

आज का दिन अच्छा है। आज आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। आज आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आज पुराने मतभेद खत्म होंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपके कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। कर्ज का बोझ कम हो सकता है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। माता-पिता परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी। आवश्यकता में डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत नहीं करें। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। आज नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति हो सकती है। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश सोच-विचार कर करें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ पर्सनल बातों को लेकर परिवार में मतभेद बन सकते हैं। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। नौकरी के क्षेत्र में आज स्थिति आपके विपरीत रहेगी। आज वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी लंबी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। पारिवारिक किसी विशेष कार्य के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

मकर

आज आप अपने लिए नया वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी आज आपको प्राप्त होगी। आज विवादों से दूर रहें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

कुंभ

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज स्थिति सामान्य रहेगी। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ ही साथ आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यर्थ के खर्चों से दूरी रखें। आज आपको आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ेगा। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से आज आप किसी धार्मिक स्थल पर परिवार के साथ जा सकते हैं। यात्रा आदि के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन परिवार के साथ आप अच्छा व्यतीत करने वाले हैं।