11 मार्च से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, गुरु के मार्गी होने से शिक्षा, संतान सुख और आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
देव गुरु बृहस्पति 120 दिन वक्री रहने के बाद 11 मार्च को शाम 4.26 बजे मिथुन राशि में वक्री होंगे। इसके बाद अगले 9 माह मार्गी होकर मिथुन, कर्क और सिंह र ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 08:13:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 08:13:53 PM (IST)
11 मार्च से चमकेगा इन राशियों का भाग्य।HighLights
- देव गुरु बृहस्पति 9 माह चलेंगे सीधी चाल
- 11 मार्च से मिथुन राशि में होंगे मार्गी
- 120 दिनों का वक्री काल होगा समाप्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देव गुरु बृहस्पति 120 दिन वक्री रहने के बाद 11 मार्च को शाम 4.26 बजे मिथुन राशि में वक्री होंगे। इसके बाद अगले 9 माह मार्गी होकर मिथुन, कर्क और सिंह राशि में सीधी चाल चलेगा। इस दौरान इसका सकारात्मक असर विभिन्न राशियों के जातक पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार भाग्योदय करने वाले इस समय में व्यापार-व्यवसाय, करियर, शिक्षा के क्षेत्र में रुके कार्य में गति मिलने की प्रबल संभावना बनी है। इसका असर सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों पर भी दिखाई देगा।
मिथुन, कर्क और सिंह राशि में रहेंगे
ज्योतिर्विद देवेंद्र कुशवाह के अनुसार मिथुन राशि को विद्या, संचार, मीडिया और लेखन से जुड़े विषय से जुड़ा हुआ माना जाता है। ऐसे में गुरु के मार्गी होने से इन क्षेत्र के साथ आध्यात्मिक से जुड़े में नई गतिविधियां बढ़ सकती है। मार्गी रहते हुए गुरु मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क उनकी उच्च राशि है इसलिए 2 जून से 31 अक्टूबर का समय शिक्षा, पारिवारिक उन्नति, संतान सुख और आर्थिक स्थिरता के लिए अनुकूल माना जा रहा है। इसके बाद 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश होगा। इसमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक प्रतिष्ठा और करियर के क्षेत्र में प्रगति के योग बनेंगे।
शुभ ग्रह का मार्गी होना लाभदायक
ज्योतिर्विद आचार्य शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि शुभ ग्रह का मार्गी होना लाभदायक है। इससे लोगों के जीवन में अनुकूलता होती है। इसके सकारात्मक परिणाम मिलते है। वे हिंद धर्म के देवताओं के गुरु के स्थान पर है। सर्वोच्च ज्ञान, बुद्धि, नैतिकता और धर्म का प्रतीक है। ज्योतिष इन्हें शुभ ग्रह माना जाता है। जो सुख, संतान और धन का कारक है। वे महर्षि अंगिरा के पुत्र व पीले वस्त्रधारी और धनु और मीन राशि के स्वामी है।
यह भी पढ़ें- Sheetala Ashtami: रंगपंचमी के बाद शीतला माता की आराधना, सौभाग्यवती महिलाएं सुख-समृद्धि के लिए करती हैं व्रत और पूजन
आने वाले दिनों में राशियों पर प्रभाव
- मेष : इस राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र एवं व्यापार व्यवसाय में अवसर मिलेंगे।
- वृषभ : आर्थिक परेशानियां दूर होकर आर्थिक स्थिति बेहतर बनने के योग बनेंगे।
- मिथुन : मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लोग आपके प्रभाव से प्रभावित होंगे।
- कर्क : स्वयं के ज्ञान में वृद्धि के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
- सिंह : लंबे समय से अटकी योजनाएं आकार लेगी और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
- कन्या : करियर के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। आय के नए स्रोत प्रभावित करेंगे।
- तुला : भूमि-भवन में निवेश के लिए अच्छे अवसर आएंगे। इस क्षेत्र में वृद्धि के आसार है।
- वृश्चिक : साझेदारों के साथ आपसी समन्वय से व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
- धनु : पर्यटन के अवसर जीवन में प्रसन्नता लाएंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति होगी।
- मकर : कार्य क्षेत्र में नवीन जिम्मेदारियां मिलेगी जो प्रगति की राह खोलेगी।
- कुंभ : रचनात्मक कार्य से पहचान मिलेगी और नवीन अवसर समृद्धि के द्वार खोलेंगे।
- मीन : स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी और आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बनेंगे।