
धर्म डेस्क। 14 जून 2026 से 20 जून 2026 तक का यह साप्ताहिक राशिफल कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। मेष, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं, जबकि मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है।
प्रेम संबंधों में कुछ राशियों के लिए रिश्ते मजबूत होंगे, वहीं कुछ को संवाद और धैर्य बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य, वित्त, करियर और लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह कई महत्वपूर्ण बदलाव और नए अनुभव लेकर आने वाला है।
मेष
यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं के साथ बड़ा लाभ अर्जित करेंगे। इस सप्ताह आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। नौकरी वालों के लिए इस सप्ताह अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। आपको किसी बड़े कार्य का दायित्व मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग रहेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ यह सप्ताह अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में परिवार सहित शामिल होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करना इस सप्ताह लाभ पहुंचाएगा। पत्नी और बच्चों के लिए इस सप्ताह बड़ा निवेश कर सकते हैं।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा है। बस अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। साथ ही बाहर यात्रा आदि के समय अपने और अपने परिवार का ख्याल रखें। मौसमी बीमारियों से सावधानी रखें।
वित्त - आर्थिक तौर से यह सप्ताह अच्छा-खासा रहने वाला है। पुराना निवेश आपको लाभ पहुंचाएगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। नए निवेश के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह पुराने कर्ज आदि से भी आपको मुक्ति मिलेगी। आप इस सप्ताह अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।
कैरियर - इस सप्ताह करियर की दृष्टि से लाभ के योग हैं। आपको अपने मनचाहे करियर के चुनाव का अवसर प्राप्त होगा। आपके करियर में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग रहेगा।
लव - यह सप्ताह आप अपने लव पार्टनर के साथ कुछ नोकझोंक के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। हालांकि आप उसे मनाने में सफल होंगे। इस सप्ताह अपनी जेब को टाइट रखें। आपका पार्टनर आपसे बड़ा खर्च करवा सकता है।
वृषभ
इस सप्ताह आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में नए लोगों के साथ जुड़ना होगा। आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह आपको सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल होगी। इस सप्ताह मित्रों के साथ मिलकर आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। नौकरी वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। शेयर मार्केट में लाभ के चांस रहेंगे। घर में नए मेहमान का आगमन होगा। पुराना कोई बड़ा विवाद खत्म होगा। इस सप्ताह आपको नए वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के चांस बन सकते हैं। इस सप्ताह आपके जीवन में किसी बड़े आध्यात्मिक व्यक्ति से जुड़ना होगा।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। हालांकि मौसमी बीमारियों की चपेट में परिवार का कोई व्यक्ति आ सकता है। सावधानी रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
वित्त - आर्थिक तौर से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग प्राप्त होगा तथा पार्टनरशिप में आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। जिस कारण कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। आपके परिश्रम के अनुरूप कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परीक्षार्थियों को बड़ी सफलता प्राप्त होगी।
लव - इस सप्ताह अपने लव पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिलेशन को लेकर बातचीत कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपनी लव लाइफ में चल रही प्रॉब्लम से निजात मिलेगी।
मिथुन
इस सप्ताह आप स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय में स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी। शत्रु पक्ष से सावधानी रखना जरूरी है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बड़ी रुकावट देखने को मिलेगी। हालांकि अपनी सूझबूझ से आप इस सप्ताह अपने कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे। पारिवारिक लोगों से विरोध का सामना करना होगा। संपत्ति विवाद को लेकर न्यायालय पक्ष तक जाना पड़ सकता है। इस सप्ताह पारिवारिक लोगों से तालमेल अच्छे नहीं रहेंगे। परिवार में कोई दुखद समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह आर्थिक सहयोग मिलना आपके लिए कठिन रहेगा। जिस कारण आपके कई बड़े कार्य रुक सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग इस सप्ताह संभलकर करें। शेयर मार्केट में इस सप्ताह स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरी वालों के लिए यह सप्ताह विवादों से भरा रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बाहर जाते समय सावधानी बरतें।
वित्त - यह सप्ताह आर्थिक तौर से आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। कर्ज और बैंक लोन को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपको बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त होगी, लेकिन इसका मूल्य भी आपको चुकाना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। लेकिन आपको संभलकर चलने की आवश्यकता है। क्योंकि आप अपने अति उत्साह के कारण हाथ आए हुए अवसर को गंवा सकते हैं।
लव - इस सप्ताह लव लाइफ में चल रही प्रॉब्लम खत्म होगी। हालांकि आपको अपने पार्टनर के सामने अपने व्यवहार में परिवर्तन करना होगा। नहीं तो आपके संबंधों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
कर्क
इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यह सप्ताह मनोरंजन और आनंद से भरा रहेगा। परिवार के साथ यह आपके यादगार पल होने वाले हैं। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। हालांकि इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिर भी आप आर्थिक दृष्टि से लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। आपको दबाव के साथ काम करना होगा। अधिकारियों से आपके तालमेल बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप अपने निवास स्थान को बदल सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को लाभ होगा। इस सप्ताह अपनी निजी चीजों को संभालकर रखें। नहीं तो उनका गलत उपयोग हो सकता है। प्रशासनिक क्षेत्र में चल रहे प्रकरणों में कामयाबी मिलेगी।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक रहेगा। मौसमी बीमारियों से संभलकर रहने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खान-पान का चयन सही रखें।
वित्त - आर्थिक तौर से यह सप्ताह परेशानी से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नुकसान की संभावना है। आर्थिक सहयोग प्राप्त करने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए बेहतर रहेगा।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है। आपका परिश्रम इस सप्ताह सार्थक होने वाला है।
लव - इस सप्ताह लव लाइफ में कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अच्छा होगा बैठकर समस्या का समाधान निकालें और अपने पार्टनर से खुलकर बातचीत करें।
सिंह
यह सप्ताह आपके लिए बड़ी कामयाबी लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपके कार्य की लोग सराहना करेंगे। नए लोगों के साथ जुड़कर आप बड़ा आर्थिक लाभ कमाने वाले हैं। व्यापार-व्यवसाय में नए परिवर्तन के साथ आपको लाभ होगा। नौकरी वालों के लिए यह सप्ताह खास अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके ऊपर लगे आरोप हट सकते हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। इस सप्ताह आपको कोई बड़ा दायित्व सौंपा जा सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह आपके परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के लोग एकत्रित रहेंगे। मित्रों के साथ आप बड़े फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। इस सप्ताह परिवार के लिए आप कोई बड़ा समझौता कर सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को यह सप्ताह कामयाबी दिलाने वाला होगा। आपको कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य - इस सप्ताह स्वास्थ्य में मौसम के हिसाब से कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लंबी यात्रा आदि पर जाते समय मौसम के हिसाब से व्यवस्था रखें। इस सप्ताह व्यायाम आदि का उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
वित्त - यह सप्ताह आपके लिए कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों से भरा रहेगा। आप किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त करेंगे। नए कार्यों की शुरुआत करना इस सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा है। हालांकि आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। लेकिन सफलता प्राप्त होने के पूरे चांस हैं। निराश न हों।
लव - इस सप्ताह लव लाइफ में चल रही समस्याएं बढ़ सकती हैं। अच्छा होगा अपने पार्टनर के मिजाज को समझने का प्रयास करें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर अपने पार्टनर से झगड़ा न करें।
कन्या
इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। बहुत दिन से चल रहे खराब स्वास्थ्य में आपको राहत मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे। परिवार के साथ इस सप्ताह आप किसी बड़े धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने वाले हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। व्यापार-व्यवसाय में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। हालांकि आर्थिक स्थिति में आपको नुकसान नहीं होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करने में सफल होंगे। नौकरी वालों के लिए इस सप्ताह बड़ी कामयाबी मिलेगी। अधिकारियों से आपके तालमेल बहुत अच्छे रहेंगे। इस सप्ताह आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। नए लोगों से जुड़ना होगा। पत्नी और बच्चों के लिए इस सप्ताह आप नया आशियाना खरीद सकते हैं।
स्वास्थ्य - यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। मौसम के अनुसार बाहर जाते समय सावधानी रखें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
वित्त - आर्थिक तौर से यह सप्ताह ठीक-ठाक है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आलस करना आपके लिए ठीक नहीं है। इससे आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। ईमानदारी के साथ अपने कार्य को पूर्ण करें। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा है। कोई भी निर्णय सोच-विचार कर लें। आपके सामने कई ऑफर आ सकते हैं। इसलिए किसी बात को निश्चित करके ही आगे बढ़ें।
लव - इस सप्ताह लव लाइफ में आपका समय अच्छा व्यतीत होने वाला है। पुरानी सारी समस्याएं खत्म होंगी। आपका पार्टनर आपके प्रति अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।
तुला
इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथियों के साथ विवाद के कारण आपका काम रुक सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सुधार के लिए आपको कई बड़े आर्थिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। हालांकि काम की अधिकता रहेगी। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव बना रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ आपके तालमेल बिगड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति रहेगी। शत्रु पक्ष हावी रहेगा। नए लोगों के साथ आपके तालमेल बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आपका अपने पड़ोसी या किसी खास मित्र से झगड़ा हो सकता है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से इस सप्ताह समस्याएं आ सकती हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। ऑपरेशन आदि के योग बन सकते हैं। अत्यधिक कार्य के कारण आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
वित्त - इस सप्ताह आपको आर्थिक नुकसान की संभावना है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से बचें। किसी को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए ठीक नहीं है। पैसों का बचाव करें और व्यर्थ के खर्चों से बचें।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। आपको सही मार्गदर्शन और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सफलता प्राप्त करने के योग बन रहे हैं।
लव - इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई बड़ा मतभेद उत्पन्न हो सकता है। संभलकर चलने की आवश्यकता है, नहीं तो संबंध बिगड़ सकता है।
वृश्चिक
इस सप्ताह आप नकारात्मक विचारों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपको काफी समस्याओं का सामना करना होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं है। नकारात्मक विचारों से निकलने के लिए आपको अपने मार्गदर्शकों का सहयोग लेना होगा। कार्यक्षेत्र में दबाव के साथ काम करना होगा। साथियों से मतभेद बन सकते हैं। आर्थिक नुकसान की संभावना है। आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापारिक लोगों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल अच्छे रहेंगे। हालांकि कुछ प्रॉपर्टी संबंधी विवादों को लेकर मतभेद बने रहेंगे। पार्टनर के साथ एडजस्ट करने में समस्या होगी। कार्यक्षेत्र बदलने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें। प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप न करें। शेयर मार्केट में स्थिति बिगड़ सकती है। लंबी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। मानसिक तनाव और थकान बनी रहेगी।
स्वास्थ्य - अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बाहर के खान-पान से बचें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
वित्त - आर्थिक तौर से यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यर्थ के खर्चों से बचें। सकारात्मक लोगों के साथ रहें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा है। लेकिन मनचाही सफलता मिलने में समय लगेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
लव - इस सप्ताह लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार के लोग भी आपके रिश्ते को लेकर नकारात्मक हो सकते हैं।
धनु
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साथ कई रोचक घटनाएं होंगी। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। व्यापार में आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी। नौकरी वालों के लिए यह सप्ताह खासा अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके लिए कई बड़े ऑफर प्राप्त होंगे। अधिकारियों से आपके तालमेल अच्छे रहने वाले हैं। व्यापार-व्यवसाय में यह सप्ताह बड़ी कामयाबी दिलाने वाला होगा। आपके कार्य में उन्नति देखने को मिलेगी। किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित शामिल होने का अवसर मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर इस सप्ताह आप बड़े निर्णय ले सकते हैं।
स्वास्थ्य - यह सप्ताह आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ला सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। विशेषकर परिवार में किसी का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है।
वित्त - आर्थिक तौर से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपको कहीं से अपना पुराना रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। इससे आर्थिक क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आपके निर्णय सफल होंगे।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। आपके मार्गदर्शक का सहयोग प्राप्त होगा। करियर को चुनने में आप कुछ उलझन में रह सकते हैं। आपका चुनाव ही आपका भविष्य तय करेगा।
लव - इस सप्ताह आप अपनी लव लाइफ में चल रही समस्याओं को हल करने में सफल होंगे। आपका पार्टनर आपके व्यवहार में आए परिवर्तन से खुश नजर आएगा। आपको अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
मकर
यह सप्ताह आपके लिए बड़ी कामयाबी लेकर आने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नए लोगों के साथ जुड़कर आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करने में सफल होंगे। नए लोगों के साथ जुड़कर आप एक नई टीम के साथ काम करेंगे। नौकरी वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हालांकि छोटे-मोटे मतभेद बने रह सकते हैं। पुराना कोई पारिवारिक विवाद खत्म होगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को इस सप्ताह सफलता प्राप्त होगी। विरोधी परास्त होंगे। इस सप्ताह प्रॉपर्टी, वाहन आदि पर निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट में लाभ के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के लिए व्यायाम आदि का सहारा लें। मौसम के अनुसार बाहर जाते समय सावधानी रखें।
वित्त - आर्थिक तौर से यह सप्ताह अच्छा कहा जाएगा। आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। पुराना निवेश आपके बड़े काम आ सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल होंगे।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। हालांकि कई बार भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी। अपने कार्यक्षेत्र के चुनाव में सावधानी रखें। मनचाही सफलता प्राप्त होने के योग हैं।
लव - अपने लव पार्टनर के साथ यह सप्ताह अच्छा व्यतीत होगा। आप अपने मन की बात अपने पार्टनर से कह सकते हैं। आपका पार्टनर आपकी बातों को महत्व देगा। आप किसी नए बंधन में भी बंध सकते हैं।
कुंभ
इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आपको डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। अपने वर्करों के साथ आपके विवाद बढ़ सकते हैं। जिस कारण कार्यक्षेत्र में समस्या आएगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं है। बड़े आर्थिक जोखिम उठाने से पहले सोच-विचार कर निर्णय लें। आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। नौकरी वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ यह सप्ताह अच्छा रहेगा। हालांकि परिवार में कुछ बातों को लेकर आपके पार्टनर से मतभेद हो सकता है। अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर आप चिंतित रहेंगे। स्थान परिवर्तन के बड़े योग बन रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी रखें। दुर्घटना के योग बन सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से इस सप्ताह घर-परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। आप भी अत्यधिक मानसिक दबाव महसूस करेंगे। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।
वित्त - आर्थिक तौर से यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। कार्यक्षेत्र में आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। व्यर्थ के खर्चों से बचें। किसी को बड़ी धनराशि देने से पहले सावधानी रखें।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता। मनचाही सफलता पाने में अभी समय है। आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।
लव - यह सप्ताह आपकी लव लाइफ में पुरानी समस्याओं से राहत देने वाला है। आप दोनों के बीच का टकराव दूर होगा। अपने पार्टनर के साथ मन की बात साझा कर सकते हैं। यह सप्ताह आप दोनों के लिए खास रहेगा।
मीन
यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। हालांकि इस सप्ताह आपको काफी परिश्रम करना होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। इस सप्ताह आपके व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आप अपने व्यापार क्षेत्र में कुछ नया करने वाले हैं, जिससे आपको लोगों का समर्थन मिलेगा। नौकरी वालों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। अधिकारियों से मतभेद के कारण आप किसी प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ यह सप्ताह अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ तालमेल बिठाने में आप सफल होंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। इस सप्ताह आप निवेश के मूड में रहेंगे। प्रॉपर्टी, वाहन, भवन और ज्वेलरी पर बड़ा निवेश कर सकते हैं।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अच्छा है। आपको अपने खराब स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा। मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी। यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा।
वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपको बड़ी सफलता दिलाने वाला है। आप अपने लोगों के साथ कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। लाभ के योग बनेंगे। पुराने निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। ऐसे में आप अन्य कार्यों में भी बड़ा निवेश कर सकते हैं।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने करियर में बड़ा लाभ अर्जित करेंगे। साथ ही आपको अपने कार्यक्षेत्र में एक कुशल मार्गदर्शक का सहयोग प्राप्त होगा।
लव - यह सप्ताह अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा व्यतीत होने वाला है। आप दोनों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। इस सप्ताह आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग आदि का आनंद ले सकते हैं। यह सप्ताह आप दोनों के लिए यादगार रहेगा।