
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देश-विदेश में ख्यात शहर के खजराना गणेश मंदिर में पिछले 40 वर्ष से अन्नक्षेत्र संचालित किया जा रहा है। यहां हर दिन सुबह 11.30 से दोपहर 3 बजे तक दो हजार भक्त शुद्ध-सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं।
इसमें रोटी-सब्जी, दाल, चावल के साथ ही खीर भी शामिल होती है। इसके बाद शाम 4.30 से 9.30 बजे तक कड़ी खिचड़ी का वितरण किया जाता है। इसका लाभ भी मंदिर में आने वाले 1500 श्रद्धालु उठाते हैं। यह दोनों सेवाएं ही पूर्णत: निश्शुल्क संचालित की जा रही है।
मंदिर प्रबंधक घनश्याम शुक्ला बताते है कि इस सेवा की शुरुआत मंदिर के पुजारी स्व. भालचंद भट्ट द्वारा की गई थी। वे एक मुट्टी अन्न अन्नक्षेत्र के लिए विभिन्न कालोनियों से एकत्रित करते है। आज अन्नक्षेत्र के लिए 51 हजार रुपये प्रदान कर 850 आजीवन सदस्य बन चुके है।
इसके साथ ही 3500 रुपये देकर कोई भी व्यक्ति इस सेवा में सहभागी बन सकता है। लोग अपने जन्म दिन, पितरो की पुण्यतिथि, विवाह एवं अन्य उपलक्ष पर इस सेवा के सहभागी बनते है। कई लोग सामग्री उपलब्ध कराकर मनपसंद भोजन भी अन्नक्षेत्र में प्रसाद ग्रहण करने वाले भक्तों के लिए विशेष अवसर पर बनाते है।
इंदौर। माहेश्वरी डीडवाना पँचायती 51 घर थोक महिला मंडल द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा सात दिवसीय भागवत कथा पंचवटी हनुमान मंदिर सुखदेव नगर में आयोजित की जा रही है। इसमें भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर हाथी-घोड़ा, पालकी के जयघोष लगे और माखन मिश्री वितरित की गई। इस अवसर पर सोनल बाहेती, गीता माहेश्वरी, रमा साबू आदि उपस्थित थे।