• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

कराची से आया एक इमोशनल वीडियो: गणेश चतुर्थी पर मुस्लिम व्यक्ति ने बनाई गणपति की मूर्ति; जानें मूर्तिकला से जुड़े ये 4 जरूरी नियम

गणेश चतुर्थी से पहले कराची (पाकिस्तान) का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति मराठी परिवार के लिए भगवान गणपति की...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 02:37:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 02:44:05 PM (IST)
कराची से आया एक इमोशनल वीडियो: गणेश चतुर्थी पर मुस्लिम व्यक्ति ने बनाई गणपति की मूर्ति; जानें मूर्तिकला से जुड़े ये 4 जरूरी नियम
गणेश चतुर्थी पर मूर्ति निर्माण से जुड़े जरूरी नियम। (social media)

HighLights

  1. पाकिस्तान के कराची से एक मुस्लिम कारीगर ने गणपति की मूर्ती बनाई
  2. मूर्तिकला के वक्त स्वच्छता और सही अनुपात का ध्यान रखना अनिवार्य
  3. 'गणेश चतुर्थी' इस साल सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी करीब आ गई है। पूरे देश बप्पा का इंतजार कर रहा है। घरों, मंदिरों और सोसाइटीज को सजा दिया गया है। त्योहार की इसी खुशी के बीच एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति अपने शहर में रहने वाले मराठी फैमिली के लिए भगवान गणपति की मूर्ती बनाता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि वायरल पोस्ट का दावा है कि यह व्यक्ति पाकिस्तान के कराची का है।

View this post on Instagram

A post shared by A M A R (@theamarparkash)

हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि कोई गैर हिंदू व्यक्ति बप्पा की मूर्ती बना रहा हो। कला और आजीविका के लिए कई मुस्लिम कारीगर भगवान गणेश की मूर्तियां बनाते और सजाते हैं। भारत में ऐसे कई परिवार हैं जो पीढ़ियों से यह काम करते आ रहे हैं। लेकिन, किसी को भी मूर्ती बनाने से पहले और बनाते वक्स कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे-


  • साफ-सफाई: जहां मूर्ति बनाई जा रही हो, उस जगह को एकदम साफ-सुथरा रखें और खुद भी स्वच्छता का ध्यान रखें।
  • खान-पान और विचार: मूर्ति बनाते समय सात्विक रहें, मांस-शराब से दूर रहें और मन में अच्छे भाव रखें।
  • पर्यावरण का ध्यान (Eco-friendly): मूर्ति बनाने के लिए हमेशा प्राकृतिक मिट्टी (जैसे शादू मिट्टी) का इस्तेमाल करें। प्लास्टर ऑफ पेरिस (PoP) और हानिकारक केमिकल वाले रंगों का उपयोग न करें, ताकि विसर्जन के समय पानी प्रदूषित न हो।
  • सही आकार और रूप: गणेश जी की सूंड, कान, हाथ में मोदक और आभूषण सही अनुपात में बनाएं ताकि मूर्ति दिखने में सुंदर और शास्त्र के अनुसार सही लगे।

कब मनाया जाएगा गणेश उत्सव?

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। विघ्नहर्ता और बुद्धि, समृद्धि व शुभ शुरुआत के देवता भगवान श्री गणेश की इस दिन विशेष पूजा की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी।