
धर्म डेस्क। साल 2026 का मार्च महीना आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सवों से सराबोर रहने वाला है। इस महीने में न केवल रंगों का महापर्व होली मनाया जाएगा, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत और चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व भी आएगा। मार्च के पहले ही सप्ताह में होलाष्टक समाप्त होंगे, जिसके बाद शुभ कार्यों की शुरुआत (March 2026 Festivals List) हो जाएगी।
इस वर्ष होलिका दहन 3 मार्च को मनाया जाएगा। विशेष बात यह है कि इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06:48 बजे से रात 08:50 बजे तक रहेगा। इसके अगले दिन यानी 4 मार्च को रंगवाली होली खेली जाएगी और इसी दिन से चैत्र माह का प्रारंभ होगा।
8 मार्च को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इसी के साथ मार्च में छुट्टियों की भी लंबी लिस्ट (March Holidays List) है। इसे जानकर आप अपना धूमने या सेलिब्रेट करने प्लान भी बना सकते हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा 19 मार्च से शुरू होंगे। कलश स्थापना के लिए दो विशेष मुहूर्त उपलब्ध हैं। पहला सामान्य मुहूर्त सुबह 06:52 से 07:46 तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:52 तक रहेगा। नवरात्रि के नौ दिनों के बाद 26 मार्च को राम नवमी का महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
| तारीख | त्योहार और व्रत |
|---|---|
| 01 मार्च 2026 | रवि प्रदोष व्रत |
| 03 मार्च 2026 | होलिका दहन, चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा |
| 04 मार्च 2026 | होली, चैत्र माह की शुरुआत |
| 05 मार्च 2026 | होली भाई दूज |
| 06 मार्च 2026 | भालचन्द्र संकष्टी |
| 08 मार्च 2026 | रंग पंचमी |
| 10 मार्च 2026 | शीतला सप्तमी |
| 11 मार्च 2026 | शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 15 मार्च 2026 | कृष्ण नृसिंह द्वादशी, मीन संक्रान्ति, पापमोचनी एकादशी |
| 16 मार्च 2026 | सोम प्रदोष व्रत, पापमोचनी एकादशी पारण |
| 17 मार्च 2026 | मासिक शिवरात्रि |
| 18 मार्च 2026 | चैत्र अमावस्या |
| 19 मार्च 2026 | चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा |
| 22 मार्च 2026 | वासुदेव चतुर्थी |
| 23 मार्च 2026 | लक्ष्मी पञ्चमी, मासिक कार्तिगाई |
| 24 मार्च 2026 | यमुना छठ, रोहिणी व्रत, स्कन्द षष्ठी |
| 26 मार्च 2026 | राम नवमी, मासिक दुर्गाष्टमी |
| 29 मार्च 2026 | कामदा एकादशी |
| 30 मार्च 2026 | कामदा एकादशी व्रत पारण, सोम प्रदोष व्रत |
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।