

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में सावन का महीना शिव भक्तों के लिए एक बेहद दुर्लभ और अत्यंत पावन संयोग लेकर आया है। इस बार 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी का त्योहार एक ही दिन पड़ रहा है। देवों के देव महादेव और उनके गले के आभूषण नाग देवता की एक साथ पूजा अर्चना करने से इस दिन का धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों के अनुसार, पूजा पाठ के दौरान सही रंगों के कपड़ों का चयन सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फलों को बढ़ाता है-
1. हरा रंग (Green)
हरा रंग सावन की हरियाली और प्रकृति को दिखाता है। भगवान शिव को प्रकृति अत्यंत प्रिय है। नाग पंचमी पर हरा रंग धारण करने से मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा हरा रंग अखंड सौभाग्य, खुशहाली और वंश वृद्धि का प्रतीक माना गया है।
2. सफेद रंग (White)
सफेद रंग भगवान शिव का प्रिय रंग है, जो मन को निर्मल और एकाग्र बनाता है। सोमवार का दिन चंद्र ग्रह से जुड़ा है, जिसका रंग सफेद है। इसे धारण करने से मानसिक शीतलता प्राप्त होती है।
3. पीला केसरिया रंग (Yellow / Orange)
धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा पाठ में पीला या केसरिया रंग पहनना हमेशा से अत्यंत शुभ और भक्ति का प्रतीक माना गया है।
सावन सोमवार और नाग पंचमी के इस दुर्लभ महासंयोग पर हरा या सफेद वस्त्र पहनकर शिवलिंग नाग देव का पूजन करने से कालसर्प दोष और अकारण भय से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा सही रंग के चयन से पूजा में मन केंद्रित रहता है, जिससे साधक को शिव कृपा के साथ साथ घर में सुख समृद्धि का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें- Third Sawan Somwar 2026: भूलकर भी सांप को न पिलाएं दूध, तीसरे सोमवार नागपंचमी और सावन का महासंयोग