• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

उत्तम वर्षा के संकेत : सावन में झूमकर बरसेंगे बदरा; भादौ में भी लगेगी झड़ी, अधिकांश ग्रह रहेंगे जल नाड़ी में

सावन और भादौ में अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए ज्योतिष की गणना राहत भरे संकेत दे रही हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 20 जुलाई से शुरू ह...और पढ़ें

By Rajesh VermaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 11:17:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 11:17:31 AM (IST)
उत्तम वर्षा के संकेत : सावन में झूमकर बरसेंगे बदरा; भादौ में भी लगेगी झड़ी, अधिकांश ग्रह रहेंगे जल नाड़ी में
ग्रहों की चाल। (प्रतीकात्मक तस्वीर(

HighLights

  1. अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए ज्योतिष की गणना राहत भरे संकेत दे रही है
  2. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 20 जुलाई से शुरू होने वाले ग्रह-नक्षत्रों के महत्वपूर्ण परिवर्तन मानसून को नई गति देंगे
  3. कुछ क्षेत्रों में खंडवृष्टि, अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी स्थितियां भी निर्मित हो सकती हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। सावन और भादौ में अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए ज्योतिष की गणना राहत भरे संकेत दे रही हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 20 जुलाई से शुरू होने वाले ग्रह-नक्षत्रों के महत्वपूर्ण परिवर्तन मानसून को नई गति देंगे। अधिकांश ग्रहों के जल नाड़ी में रहने, सूर्य, शुक्र के विशेष संयोग, गुरु के प्रभाव और चंद्र प्रधान राशि कर्क में ग्रहों के संयोग से सावन में झमाझम और भादौ में भी व्यापक वर्षा के प्रबल योग बन रहे हैं। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में खंडवृष्टि, अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी स्थितियां भी निर्मित हो सकती हैं।

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया मानसून की खेंच से आम जनमानस व खासकर किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं। लोगों को भय है कि जिस प्रकार सूचना माध्यमों में मौसम में परिवर्तन तथा इस वर्ष बारिश के प्रभावित होने की जो खबरें आ रही है, वें अगर सत्य साबित होती हैं तो जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन पंचांग की गणना में ग्रह नक्षत्रों के गोचर का जो अनुक्रम बन रहा है, उसमें स्पष्ट रूप से उत्तम बारिश के संकेत मिल रहे हैं। उसी के आधार पर कहा जा सकता है कि 20 जुलाई को सूर्य के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करते ही मानसून को गति मिलेगी। 21 जुलाई को बुध का पूर्व दिशा में उदय होना पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की स्थिति को मजबूत करेगा। वहीं 26 जुलाई को शनि के वक्री होने से मानसून की गतिविधियां तेज होंगी। 29 जुलाई को नाड़ी तंत्र के अनुसार विभिन्न ग्रहों की स्थिति वर्षा के अनुकूल वातावरण तैयार करेगी।


जल नाड़ी में अधिकांश ग्रह, उत्तम वर्षा के प्रबल योग

धर्मशास्त्र और मेदिनी ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि अधिकांश ग्रहों के जल नाड़ी में रहने और सूर्य के आगे शुक्र के स्थित होने से उत्तम वर्षा के योग बन रहे हैं। इसका प्रभाव दक्षिण-पश्चिम मानसून और अरब सागर से बनने वाले कम दबाव के क्षेत्रों पर पड़ेगा, जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा भी हो सकती है।

कर्क राशि में ग्रहों का संयोग भी अनुकूल

सूर्य सिद्धांत की गणना के अनुसार वर्तमान में सूर्य कर्क राशि में भ्रमण कर रहे हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा जल तत्व और वर्षा के कारक माने जाते हैं। वहीं गुरु भी कर्क राशि में स्थित हैं, जिससे गुरु-आदित्य योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह योग प्रकृति में संतुलन स्थापित कर व्यापक वर्षा के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है।

अगस्त में और मजबूत होंगे वर्षा के योग

1 अगस्त को शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश, 2 अगस्त की रात मंगल का मिथुन राशि में गोचर, 3 अगस्त को सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश तथा 11 अगस्त को गुरु तारे का उदय और शुक्र का हस्त नक्षत्र में प्रवेश आदि सभी घटनाएं व्यापक वर्षा की मजबूत स्थिति बता रही हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर खंडवृष्टि और कहीं-कहीं बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है।

Monsoon Update: इंदौर में 20 जुलाई के बाद गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, उमस व गर्मी का असर बना रहेगा