• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पर इमोशनल वीडियो शेयर कर किया संन्यास का एलान

Ajinkya Rahane Retirement: रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले तथा छह टेस्ट में कप्तानी भी की।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 11:09:23 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 11:12:23 AM (IST)
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पर इमोशनल वीडियो शेयर कर किया संन्यास का एलान
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. 2023 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला
  2. भारत के लिए छह टेस्ट मैचों में संभाली कप्तानी
  3. 85 टेस्ट खेलकर बनाए 5077 रन और 12 शतक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा (Ajinkya Rahane announced Retirement) कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी। वीडियो के साथ लिखे संदेश में रहाणे ने कहा, "कैप 278 अब विदा ले रहा है। इतने सालों तक मिले प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा।" उनके इस ऐलान के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने उनके योगदान को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं।

तीन साल से टीम से थे बाहर

रहाणे लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के रूप में खेला था। वहीं उनका अंतिम वनडे मैच 2018 और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2016 में हुआ था।


टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले। 144 पारियों में उन्होंने 38.46 की औसत और 49.50 के स्ट्राइक रेट से 5077 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 12 शतक और 26 अर्धशतक दर्ज हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 188 रन रहा।

India batter Ajinkya Rahane has announced his retirement from international cricket and all formats.

He posted on Instagram, "Cap 278 signing off. Thank you for all the love and support over the years. Forever grateful"

(Video: Ajinkya Rahane/Instagram) pic.twitter.com/DRRSDzaHe2

— IANS (@ians_india) July 30, 2026

छह टेस्ट में संभाली कप्तानी

रहाणे ने भारतीय टीम की कप्तानी भी की। उन्होंने छह टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली, जिनमें भारत ने चार मुकाबले जीते, जबकि दो टेस्ट ड्रॉ रहे।

वनडे और टी20 में भी निभाई अहम भूमिका

वनडे क्रिकेट में रहाणे ने 87 पारियों में 35.26 की औसत और 78.63 के स्ट्राइक रेट से 2962 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 24 अर्धशतक लगाए। वहीं 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने 113.29 के स्ट्राइक रेट से 375 रन बनाए।