• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

ICC Rankings: अर्शदीप, अक्षर और गुरनूर को मिला वनडे रैंकिंग्स में फायदा, रहमत शाह ने रचा इतिहास

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल को आईसीसी रैंकिंग्स में बड़ा लाभ मिला है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 05:34:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 05:34:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ICC Rankings: अर्शदीप, अक्षर और गुरनूर को मिला वनडे रैंकिंग्स में फायदा, रहमत शाह ने रचा इतिहास
फाइल फोटो

HighLights

  1. वनडे सीरीज का गेंबाजों का फायदा
  2. वनडे रैंकिंग्स में लगाई लंबी छलांग
  3. अफगानिस्तानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के साथ जारी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम भारतीय खिलाड़ियों को मिला है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल को आईसीसी रैंकिंग्स में बड़ा लाभ मिला है। बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग्स में अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह ने इतिहास रचा है।

वह बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग्स में टॉप-10 में शामिल हो गए। टेस्ट रैंकिंग्स में शामिल होने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने हैं। जिंबाब्वे के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में उन्होंने 173 रनों की यादगार पारी खेली थी। इस पारी के बाद रैंकिंग्स में शाह को फायदा मिला है। वह सातवें स्थान पर पहुंच गए।


भारतीय गेंदबाजों को मिला लाभ

कीवी टीम के खिलाफ शुरुआती दो एकदिवसीय में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी के साथ हरफनमौला अक्षर ने 23 पायदानों की छलांग लगाई, वह 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप सिंह को 11 स्थान का फायदा मिला। अब वह 31वें पायदान पर पहुंच गए हैं। रैंकिंग्स में सबसे लंबी छलांग गुरनूर बराड़ ने लगाई।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंगटन का मैदान बनेगा गवाह, दूसरे वनडे में रोहित शर्मा बनाएंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड

बता दें कि, सीरीज शुरू होने से पहले वह टॉप-100 से बाहर थे। शुरुआती मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर अब वह 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अगर जारी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में वह शानदार प्रदर्शन करते हैं तो रैंकिंग्स में और भी सुधार हो सकता है।

जैकब डफी और जैमीसन को भी मिला फायदा

कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी औल काइल जैमीसन को भी रैंकिंग्स में फायदा मिला। डफी आठ स्थानों के फायदे के साथ 43वें नंबर पहुंचे। वहीं जैमीसन 24 पायदानों के साथ 60वें स्थान पर पहुंच गए। दोनों गेंदबाजों ने अब त दमदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के बाद कौन होगा मुंबई इंडियंस का कप्तान? रेस में चार दिग्गजों के नाम शामिल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।