• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

कोच गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बंद किए मोहम्मद शमी की वापसी के दरवाजे? पूर्व भारतीय कोच ने किया दावा

भारत के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने अगरकर और गंभीर को शमी की याद दिलाई है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 01:17:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 01:57:18 PM (IST)
कोच गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बंद किए मोहम्मद शमी की वापसी के दरवाजे? पूर्व भारतीय कोच ने किया दावा
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

HighLights

  1. मोहम्मद शमी का करियर खत्म ?
  2. पूर्व बॉलिंग कोच ने किया दावा
  3. अगरकर और गंभीर पर सवाल

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी का करियर अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं, उनका टीम से बाहर होना कई बार विवाद खड़ा कर चुका है।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने तेज गेंदबाज की फिटनेस पर सवाल खड़े किए थे लेकिन शमी ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलकर अपनी फिटनेस और फॉर्म को साबित किया। जिसके बाद क्रिकेट प्रशंसकों ने उनकी वापसी को लेकर मांग की थी।


ऐसे में अब शमी का चयन नहीं होने पर चयनकर्ता अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच भारत के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने अगरकर और गंभीर को शमी की याद दिलाई है। अरुण का मानना है कि दिग्गज गेंदबाज के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए।

रणजी में झटके 30 से ज्यादा विकेट

गौरतलब है कि, अगरकर ने शमी को मैच फिटनेस साबित करने के लिए कहा था, जिसके बाद दाएं हाथ के गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में 30 से अधिक विकेट लेकर अपनी फिटनेस को साबित किया था। हालांकि, इसके बाद भी उनका चयन नहीं हुआ।

भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत करते हुए शमी के लिए अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा, शमी के लिए टीम के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए थे। अभी उनके अंदर बहुत क्रिकेट बाकी है। जब कोई क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन कर रहा होता है, तो उसकी उम्र मायने नहीं रखती। उनकी प्रतिभा को देखें, तो वो असाधारण हैं। लाल गेंद की क्रिकेट खेलना उन्हें सबसे अधिक पसंद है।

यह भी पढ़ें- ‘खेलो इंडिया संवाद’ में तिलक वर्मा ने की पीएम मोदी की पहल की सराहना, रायपुर में तिलक वर्मा ने स्कूली छात्रों को किया प्रेरित

शमी के अंदर क्रिकेट बची- किशन

वहीं, टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने कहा कि शमी के अंदर अभी क्रिकेट बची हुई है। वह घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह एक बार फिर से भारत के लिए वापसी करना चाहते हैं और टीम इंडिया का हिस्सा बनना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- मैच देखने के लिए खर्च करना होंगे एक हजार से 12,500 रुपये, इंदौर में 11 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से टी-20 मुकाबला