• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

'विश्वकप 2027 में रोहित और विराट के खेलने या ना खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा', पूर्व भारतीय सेलेक्टर के बयान से सनसनी

विश्वकप 2027 को लेकर दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर लगातार संशय बरकरार है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 03:00:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 04:14:30 PM (IST)
'विश्वकप 2027 में रोहित और विराट के खेलने या ना खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा', पूर्व भारतीय सेलेक्टर के बयान से सनसनी
रोहित शर्मा और विराट कोहली, फाइल फोटो

HighLights

  1. विश्वकप 2027 को लेकर संदीप पाटिल का बयान
  2. रोहित और विराट के ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
  3. मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विश्वकप 2027 को लेकर दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर लगातार संशय बरकरार है। वह क्रिकेट के महाकुंभ में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

हालांकि, मौजूदा समय में वह एकदिवसीय भारतीय टीम का हिस्सा है। इंग्लैंड के साथ हुई पिछली सीरीज में भी दोनों ने बेहतरीन खेल दिखाया था।

इसी महीने वेस्टइंडीज के साथ होने वाली एकदिवसीय सीरीज में भी वह खेलते हुए दिखाई देंगे। विश्वकप 2027 में खेलने को लेकर अभी दोनों की किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है। अब दोनों दिग्गजों को लेकर पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी और सेलेक्टर संदीप पाटिल ने बयान दिया है।

पूर्व खिलाड़ी का कहना है कि, वनडे विश्वकप 2027 की टीम में रोहित-विराट हों या न हों इससे ज्यादा फर्क पड़ने वाला नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में हुई सीरीज में रोहित शर्मा शुरुआती मैचों में बेहतर खेल नहीं दिखा पाए थे, जिसके बाद उनके संन्यास की खबर सामने आने लगी थी।


हालांकि, लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी मुकाबले में रोहित ने शतक जड़कर सभी को करारा जवाब दे दिया था।

अब पूर्व मुख्य सेलेक्टर पाटिल के बयान से सनसनी मच गई है। उन्होंने स्पोर्ट्सनेक्स्ट से बातचीत करते हुए कहा, ये उन दोनों खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि क्या वे आगे खलना जारी रखना चाहते हैं। क्या वे अपनी फिटनेस बनाए रख पाएंगे? हमें ये भी सोचना होगा कि उनकी जगह टीम में किस खिलाड़ी की एंट्री होगी।

यह भी पढ़ें- Eng vs SL: जोस बटलर ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, कप्तान हैरी ब्रूक ने भी बल्ले से मचाया धमाल

भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ देखें, तो हमें लगता है कि रोहित और विराट के होने और ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

रोहित और विराट की तारीफ

मौजूदा समय में भारतीय बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है। इन दोनों खिलाड़ियों ने देश के लिए काफी क्रिकेट खेला है। रोहित शर्मा एकदिवसीय बल्लेबाज के रूप में पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके हैं। विराट कोहली की तारीफ के लिए शब्द नहीं बचते हैं। कोहली की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

यह भी पढ़ें- रोहित-विराट नहीं बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज के सामने हथियार डालते थे पैट कमिंस, कहा- 100 गेंद खेलने के बाद कोई मौका नहीं देते