• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, स्टेज पर खड़ा रहा मोहसिन नकवी, एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नहीं ली ट्रॉफी

भारतीय महिला खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 07:45:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 07:49:28 AM (IST)
पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, स्टेज पर खड़ा रहा मोहसिन नकवी, एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नहीं ली ट्रॉफी
स्टेज पर खड़ा इंतजार करता रहा मोहसिन नकवी, भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से किया मना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पाकिस्तान की एक बार फिर हुई किरकिरी
  2. स्टेज पर खड़ा इंतजार करता रहा नकवी
  3. भारतीय टीम ने नहीं ली एशिया कप ट्रॉफी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से एशिया कप में अपना वर्चस्व लहराया है। एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका टीम को पटकनी दी है। इस मुकाबले के बाद एक बार फिर से ड्रामा देखने को मिला है।

महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के साथ ठीक वैसा ही व्यवहार किया है, जैसा भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप 2025 जीतने के बाद किया था। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया।


चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे नकवी

नकवी एसीसी के अध्यक्ष होने के नाते फाइनल में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे और उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को रनर्स-अप का चेक दिया लेकिन भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है। नकवी चीफ गेस्ट के तौर पर एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंचे थे। वे पोडियम पर भी दिखे और श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को रनर्स-अप का चेक दिया।

यह भी पढ़ें- बस यादों में रह जाएगा एकदिवसीय क्रिकेट, फटाफट क्रिकेट की वजह से अस्तित्व पर खतरा, रिकी पोंटिंग ने जताई चिंता

हालांकि, जब ट्रॉफी देने की बारी आई, तो टीम इंडिया काफी समय तक उसे लेने के लिए बाहर नहीं आई। यही नहीं इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी भारतीय महिला टीम के साथ दिखाई दिए। नकवी पोडियम पर रुके रहे लेकिन भारतीय टीम ट्रॉफी के लेने के लिए नहीं आई। इससे पहले साल 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था और इसके बाद मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के आयुष का भारत ए में चयन, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दिखाएंगे दम