
स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup Final Match) के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने शानदार जीत दर्ज की।
ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya GF Mahieka Sharma) ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि माहिका उनके लिए बेहद लकी साबित हुई हैं।
हार्दिक ने कहा, “जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई है, तब से मुझे लगातार जीत मिल रही है। वह मेरे लिए लकी चार्म हैं।” पूरे टूर्नामेंट के दौरान माहिका कई मैचों में स्टेडियम में मौजूद रहकर हार्दिक का उत्साह बढ़ाती नजर आईं।
Hardik Pandya with his girlfriend Mahieka Sharma and Ishan Kishan with his girlfriend Aditi Hundia having fun on the field pic.twitter.com/BGruZkdT3n
— Dharm (@dhram00) March 9, 2026
खिताबी जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने भविष्य को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह अभी क्रिकेट से दूर जाने का विचार नहीं कर रहे हैं।
मुझमें अभी 10 साल की क्रिकेट और बची है। मेरा लक्ष्य अगले एक दशक में भारत को 10 और ICC खिताब जिताना है। घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप डिफेंड करना बहुत इमोशनल है, मुझे कल से ही पता था कि हम ही चैंपियन बनेंगे।
- हार्दिक पांड्या
हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वह 19वां ओवर डाल रहे थे, तब उनके दिमाग में 2024 टी20 विश्व कप फाइनल की यादें ताजा हो गई थीं।

फाइनल जीत के बाद मैदान पर एक भावुक और खास पल भी देखने को मिला। टीम इंडिया के बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan GF Aditi Hundia) तिरंगे में लिपटे नजर आए। इसी दौरान उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया स्टैंड्स से मैदान पर पहुंचीं और दोनों ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न साथ मनाया।
ईशान और अदिति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जश्न के दौरान दोनों को हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के साथ डांस करते हुए भी देखा गया।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup Final: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता T20 वर्ल्ड कप; कीवियों को 96 रन से दी करारी हार