IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, ईशान के 'कहर' के बाद गेंदबाजों ने चटाई धूल
IND vs PAK Highlights: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले (IND vs PAK Highlights) में भारत ने पाकिस्तान को ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 10:19:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 02:00:56 AM (IST)
IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदास्पोर्ट्स डेस्क। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले (IND vs PAK Highlights) में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर बुरी तरह हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय गेंदबाजों के कहर के आगे पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम ऑल-आउट हो गई।
रिंकू और दुबे की पारी से भारत ने बनाया मजबूत स्कोर
भारतीय पारी की बात करें तो आखिरी ओवर में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने शाहीन अफरीदी की गेंदों पर जमकर प्रहार किए। रिंकू ने एक छक्का और चौका जड़ा, वहीं शिवम दुबे 27 रन बनाकर रन आउट हुए। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए और पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया।
ताश के पत्तों की तरह बिखरी पाकिस्तान की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान (0) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने सईम अयूब (6) और कप्तान सलमान आगा (4) को जल्द ही पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। बाबर आजम मात्र 4 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने, जबकि उस्मान खान ने 44 रनों की जुझारू पारी खेली लेकिन वे भी कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गए।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: 'बहिष्कार' के दांव में फंसा पाकिस्तान! ICC ने मांगा सबूत, तो सरकार पर दोष मढ़ने लगा PCB