IND vs WI: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा, संजू सैमसन ने खेली 97 रनों की तूफानी पारी
टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, इसी जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचा। संजू सैमस ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 10:54:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 03:32:37 AM (IST)
5 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत।HighLights
- सुपर-8 के रोमांचक मुकाबले में जीता भारत
- 5 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
- संजू सैमसन के '97 नाबाद' ने पलटी बाजी
स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, इसी जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचा। संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की धमाकेदार पारी खेली।
वेस्टइंडीज ने बनाए थे 195 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल 34 और जेसन होल्डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से बुमराह ने 2 और वरुण-हार्दिक ने 1-1 विकेट लिया।