IPL 2026 फाइनल में इंदौर का दबदबा, नितिन मेनन करेंगे अंपायरिंग, रजत पाटीदार संभालेंगे RCB की कमान
अपने सटीक फैसलों के चलते इंदौर के नितिन मेनन को बीसीसीआइ ने लगातार आठवें सत्र में फाइनल मैच में मैदानी अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी है। नितिन मेनन सत्र ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 30 May 2026 10:08:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 10:08:32 PM (IST)
आईपीएल 2026 के फाइनल में चमकेगा इंदौर। (फाइल फोटो)HighLights
- आइपीएल का इंदौरी के फैसले से तय होगा विजेता
- आईपीएल 2026 के फाइनल में चमकेगा इंदौर
- अंपायरिंग की पिच पर नितिन मेनन का महाशतक
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आइपीएल-2026 का सफर अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबले में विजेता का फैसला एक इंदौरी के हाथों होगा।
अपने सटीक फैसलों के चलते इंदौर के नितिन मेनन को बीसीसीआइ ने लगातार आठवें सत्र में फाइनल मैच में मैदानी अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी है। नितिन मेनन सत्र 2019 से लगातार यह जिम्मा संभाल रहे हैं।
आईसीसी एलीट पैनल के एकमात्र भारतीय अंपायर
उनकी विश्वसनीयता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के एलीट पैनल में शामिल देश के एकमात्र अंपायर हैं। अब तक आइपीएल के 122 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। इसके अलावा 35 टेस्ट मैच, 64 अंतरराष्ट्रीय वनडे और 58 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में मैदानी अंपायर होने का अनुभव भी उनके पास है। इसके साथ ही चार टी-20 विश्व कप और एक वनडे विश्व कप में भी नितिन अंपायर रहे हैं।