मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग : मैदान में कदम रखा तो किट खरीदने के नहीं थे रुपये, आज कमल त्रिपाठी जबलपुर के सबसे महंगे क्रिकेटर
सात लाख रुपये से एमपीएल सीजन-3 में भोपाल लेपर्ड का क्रिकेटर कमल त्रिपाठी मध्य प्रदेश के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में शामिल हो चुका है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 01:25:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 01:36:08 PM (IST)
क्रिकेटर कमल त्रिपाठी की तस्वीर।HighLights
- कमल को क्रिकेटर बनाने में पिता इंद्रलाल की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है
- सात लाख रुपये खर्च कर भोपाल लेपर्ड ने इस सीजन के लिए कमल टीम में लिया है
- ट्रॉफी जीतने का सपना लिए वह मैदान में छह घंटे पसीना बहा रहे हैं
आलोक बैनर्जी, नईदुनिया, जबलपुर। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) के लिए प्रतिभावान क्रिकेटरों की बोली लग चुकी है। टीमें सितारा खिलाड़ियों को खरीद चुकीं और अब तैयारी एमपीएल सीजन-3 का खिताब जीतने की है। जबलपुर का आलराउंडर क्रिकेटर बेटा छह फीट 4 इंच कद-काठी के कमल त्रिपाठी जिले से सबसे महंगे क्रिकेटर के रूप में फ्रेंचाइजी टीम भोपाल लेपर्ड का हिस्सा बने हैं।
टीम को एमपीएल के पहले सीजन में उपविजेता, दूसरे में विजेता और तीसरे सीजन में फिर ट्राफी बरकरार रखने के उद्देश्य से खेल रहे 27 साल के कमल सात लाख रुपये के साथ जबलपुर के नंबर एक क्रिकेटर बन गए हैं। यह वहीं आलराउंडर है जिसने पहली बार गोलबाजार क्रिकेट अकादमी में कदम रखा तो आर्थिक संघर्ष के बीच किट के लिए सोचता था।
परिवार संघर्षों से जूझ रहा था, पिता का साया परिवार से उठ चुका था। ऐसे में मां ने बेटे को प्रोत्साहित किया। नतीजा सामने है। सात लाख रुपये से एमपीएल सीजन-3 में भोपाल लेपर्ड का यह क्रिकेटर मप्र के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में शामिल हो चुका है।
पिता ने खूब प्रोत्साहित किया, अब माता करियर में सहायक
कमल को क्रिकेटर बनाने में पिता इंद्रलाल की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि वे स्वयं एक अच्छे क्रिकेटर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में बाद में कमल गोलबाजार अकादमी से जुड़े जहां कोच किशोर बेन ने उसे तराशा। बाद में माता सविता ने बेटे को क्रिकेट के मैदान का श्रेष्ठ खिलाड़ी बनाने लगातार प्रोत्साहित कर रही हैं।
परफेक्ट क्रिकेटर बनने के बाद जिला, संभाग टीम से शुरू हुआ सफर आगे बढ़ा और बाद में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी, मुश्ताक अली ट्रॉफी सहित जूनियर व सीनियर वर्ग में 24 से अधिक मैच घरेलू क्रिकेट के प्रथम श्रेणी में खेल चुके हैं। 2024 में मेजबान हैदराबाद के खिलाफ मुश्ताक अली ट्राफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कमल अपनी आफ ब्रेक गेंद से वर्तमान टीम इंडिया के सदस्य तिलक वर्मा का विकेट ले चुके हैं।
लखटकिया खिलाड़ी बना कमल
सात लाख रुपये खर्च कर भोपाल लेपर्ड ने इस सीजन के लिए कमल को खरीदा है। भोपाल लेपर्ड को एमपीएल के पहले सीजन में कमल की बदौलत उपविजेता ट्राफी तक का सफर तय किया था। जबकि पिछले सीजन में उसने बतौर उपकप्तानी पारी खेलते हुए विजेता ट्रॉफी दिलाई।
इस बार पुन: ट्रॉफी जीतने का सपना लिए वह मैदान में छह घंटे पसीना बहा रहा है। संभागीय कोच शशांक कोष्टा के अलावा धर्मेश पटेल, अनिल शर्मा का अच्छा साथ दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : एमपीएल टी20 के लिए जबलपुर रॉयल लायंस की टीम तैयार, देखें कौन प्लेयर कितने में रिटेन