MPL 2026: चंबल घड़ियाल्स टीम बनी चैंपियन, महिला वर्ग में ग्वालियर शेरनीस को हराया
चंबल की टीम ने चार विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में ग्वालियर शेरनीज टीम पांच विकेट पर 144 रनों तक ही पहुंच सकी। फाइनल मैच में चंबल घड़ियाल्स टीम की ओर स ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 11:20:03 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 11:20:03 AM (IST)
होलकर स्टेडियम में शनिवार को मप्र लीग टी-20 टूर्नामेंट के महिलाओं का फाइनल जीतने के बाद ट्राफी के साथ चंबल घड़ियाल्स टीम की खिलाड़ी। (राजू पवार)HighLights
- चंबल घड़ियाल्स टीम ने जोरदार प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट के महिला वर्ग में खिताबी जीत हासिल की
- होलकर स्टेडियम में शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में चंबल घड़ियाल्स ने ग्वालियर शेरनीस टीम को पराजित किया
- चंबल की टीम ने चार विकेट पर 146 रन बनाए, जवाब में ग्वालियर शेरनीज टीम पांच विकेट पर 144 रनों तक ही पहुंच सकी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंबल घड़ियाल्स टीम ने जोरदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट के महिला वर्ग में खिताबी जीत हासिल की। होलकर स्टेडियम में शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में चंबल घड़ियाल्स ने ग्वालियर शेरनीस टीम को रोमांचक मैच में दो रनों से पराजित किया।
चंबल की टीम ने चार विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में ग्वालियर शेरनीज टीम पांच विकेट पर 144 रनों तक ही पहुंच सकी। फाइनल मैच में चंबल घड़ियाल्स टीम की ओर से कनिष्का ठाकुर ने 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया।
राहिला फिरदौस ने भी 29 रनों का अहम योगदान दिया। जवाब में ग्वालियर की ओर से कप्तान नुजहत परवीन ने अकेले किला लड़ाया। उन्होंने 66 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए। इसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। मगर वे टीम को जीत नहीं दिला सकीं। इशाना स्वामी ने 29 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकीं।
ग्वालियर शेरनीज ने बुंदेलखंड बुल्स को हराया था
न्नति बागोरा (छह विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान नुजहत परवीन (नाबाद 44 रन) की जिम्मेदारी भरी पारी की मदद से ग्वालियर शेरनीज ने मप्र लीग टी-20 टूर्नामेंट के महिला वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को होलकर स्टेडियम में खेले गए मैच में ग्वालियर शेरनीज ने बुंदेलखंड बुल्स को आठ विकेट से पराजित किया।
अपना दूसरा ही मैच खेल रहीं ग्वालियर शेरनीज की स्पिनर उन्नति बगोरा बुंदेलखंड बुल्स के बल्लेबाजीक्रम को तहस-नहस कर दिया। इस राइट-आर्म स्पिनर ने मैच में सिर्फ 15 रन देते हुए छह विकेट चटकाए। जिसके चलते बुंदेलखंड बुल्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 93 रन बना सकी। बुंदेलखंड बुल्स ने सधी हुई शुरुआत की और यशस्वी बोहारे व मुस्कान बिस्वास ने ओपनिंग विकेट के लिए 37 रन जोड़े।
MPL 2026: लगातार चौथी जीत के साथ चंबल घड़ियाल्स फाइनल में