पाकिस्तान टीम को मिला नया हेड कोच, विश्व चैंपियन कप्तान को सौंपी जिम्मेदारी; बांग्लादेश दौरे से पहले बड़ा बदलाव
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मई में होने वाले बांग्लादेश दौरे के लिए नई रणनीति अपनाई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 02:53:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 02:53:48 PM (IST)
मई में बांग्लादेश सीरीज के लिए पाकिस्तान तैयार (फाइल फोटो)HighLights
- बांग्लादेश दौरे के लिए नई टेस्ट टीम का एलान
- सरफराज को सौंपी गई हेड कोच की जिम्मेदारी
- चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला
स्पोर्ट्स डेस्क: मई में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) ने अहम निर्णय लिए हैं। बोर्ड ने टेस्ट टीम के लिए नए हेड कोच की नियुक्ति करते हुए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे के तहत दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। टीम 27 अप्रैल को कराची में एकत्रित होगी, जहां एक मई तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दो मई को टीम बांग्लादेश के लिए रवाना होगी।
टीम चयन और नई रणनीति
टेस्ट टीम की कप्तानी पहले की तरह शान मसूद के हाथों में ही रहेगी। चयन समिति ने इस बार चार नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर युवा प्रतिभा को मौका दिया है। ये खिलाड़ी पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं, जिससे टीम में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। चयन में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है, ताकि विदेशी परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
नए हेड कोच और सहयोगी स्टाफ
इस दौरे के लिए टीम की कमान कोचिंग स्तर पर सरफराज अहमद को सौंपी गई है। उनके साथ सहयोगी स्टाफ में असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। यह पूरा स्टाफ फिलहाल केवल बांग्लादेश दौरे के लिए तय किया गया है, और भविष्य में इनके कार्यकाल पर निर्णय लिया जाएगा।
मैच शेड्यूल और स्थान
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 8 से 12 मई के बीच शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। इन मैचों के जरिए पाकिस्तान टीम अपनी नई संयोजन और रणनीति को परखने का प्रयास करेगी।
टीम स्क्वॉड
टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, इमाम उल हक जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा नए चेहरों को भी मौका दिया गया है, जिससे टीम के भविष्य की दिशा तय हो सकती है।