• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 10 सितंबर के बाद शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच की तैयारी

India vs West Indies: वेस्टइंडीज की टीम 15 वर्ष के बाद इंदौर आएगी। वेस्टइंडीज की टीम पिछली बार वर्ष 2011 में इंदौर में वनडे खेलने आई थी।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 02:24:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 02:29:37 PM (IST)
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 10 सितंबर के बाद शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच की तैयारी
इंदौर होलकर स्टेडियम की फाइल फोटो।

HighLights

  1. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा सीरीज का तीसरा मैच
  2. प्रशंसकों को यहां एक विशाल स्कोर वाले रोमांचक मैच की उम्मीद रहेगी
  3. एमपीसीए के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर का होलकर स्टेडियम एक बार फिर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा। वेस्टइंडीज की टीम अगले महीने से भारत का दौरा करेगी और इस दौरान वह पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का तीसरा मैच शहर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच की तैयारियां 10 सितंबर के बाद से शुरू होंगी।

होलकर स्टेडियम बड़े स्कोरों के लिए ख्यात है और इस बार भी प्रशंसकों को यहां एक विशाल स्कोर वाले रोमांचक मैच की उम्मीद रहेगी। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के क्यूरेटर मनोहर जामले ने बताया कि हम एक बार फिर से मैच का सफल आयोजन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू क्रिकेट में सत्र शुरू होने वाला है।


ऑफ सीजन के हमारे काम पूरे हो चुके हैं। अब प्री-सीजन तैयारियां चल रही हैं। इस समय घरेलू क्रिकेट के आगामी सत्र के लिए संभावित खिलाड़ियों के होलकर स्टेडियम में शिविर चल रहे हैं। विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी आगामी सत्र के लिए अपनी तैयारियों को पैना कर रहे हैं।

यह शिविर 10 सितंबर तक चलेंगे। इसके बाद ही हम आगामी मैचों की तैयारियां शुरू करेंगे। वैसे तो इस बार शहर में वर्षा कम हुई है, लेकिन वर्षा से निपटने के लिए भी एमपीसीए के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं हैं।

15 वर्ष बाद इंदौर आएगी वेस्टइंडीज टीम

वेस्टइंडीज की टीम 15 वर्ष के बाद इंदौर आएगी। वेस्टइंडीज की टीम पिछली बार वर्ष 2011 में इंदौर में वनडे खेलने आई थी। उस समय भारत के आक्रामक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने धमाकेदार दोहरा शतक (219) जड़ा था और वह उस समय किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर था। भारत ने इस मैच में पांच विकेट पर 418 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 265 रनों पर सिमट गई थी और भारतीय टीम ने 153 रनों से जीत दर्ज की थी।