IPL 2026: रोहित शर्मा चोट के चलते दो मैचों से बाहर, ओपनिंग में जगह लेने के लिए इन 2 खिलाड़ियों में जंग
IPL 2026 में चोट के कारण दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी कम से कम दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने ओपनिंग म ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 04:00:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 04:00:30 PM (IST)
रोहित शर्मा (Pic Credit- IPL.com)HighLights
- रोहित शर्मा चोट के चलते दो मैचों से बाहर
- इस साल शानदार फॉर्म में नजर आए हैं रोहित
- रोहित के नाम चार मैचों में 137 रन दर्ज हैं
स्पोर्ट्स डेस्क। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के बीच में बड़ा झटका लगा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण रोहित अब आगामी कम से कम दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। रोहित ने इस सीजन में अब तक शानदार फॉर्म दिखाते हुए 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं।
कौन करेगा ओपनिंग? दो नामों के बीच जंग
गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई को नया ओपनिंग पार्टनर ढूंढना होगा। रोहित की अनुपस्थिति में रेयान रिकल्टन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए दो प्रमुख दावेदार दौड़ में हैं।
पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के अनुसार, मुंबई के पास नमन और सूर्या के रूप में भारतीय विकल्प मौजूद हैं। यदि टीम किसी विदेशी ओपनर को मौका देती है, तो उन्हें अपनी गेंदबाजी यूनिट में विदेशी खिलाड़ी का कोटा कम कर समझौता करना पड़ेगा।
इस सीजन में नमन का बल्ला शांत रहा है, जहां उन्होंने 4 मैचों में 59 रन बनाए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव इस सीजन में एक अर्धशतक जड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- RCB vs LSG: विराट की इंजरी या माइंड गेम? घुटने पर पट्टी बांधकर नेट्स में की तबाही, आज टॉप पर पहुंचने उतरेगी बेंगलुरु
पॉइंट्स टेबल में मुंबई का हाल
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस समय बेहद खराब दौर से गुजर रही है। टीम अब तक खेले गए 4 मैचों में से केवल 1 जीत पाई है और लगातार तीन हार के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ी का बाहर होना टीम की वापसी की उम्मीदों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।