
स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मंच सज चुका है। टी20 विश्व कप 2026 के खिताबी मुकाबले में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। जहां भारतीय टीम 2024 के अपने खिताब का बचाव करने और तीसरी बार ट्रॉफी उठाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड की नजरें अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने पर हैं।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है, हालांकि सुपर-8 में उसे दक्षिण अफ्रीका से एक करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दूसरी ओर, मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली कीवी टीम ने भी दमदार खेल दिखाया है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमों ने फाइनल तक के सफर में केवल एक-एक मैच गंवाया है।
अगर आंकड़ों की बात करें तो ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच हुए 30 मुकाबलों में से भारत ने 18 जीते हैं। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास भारत के लिए डराने वाला है। अब तक विश्व कप में दोनों टीमें 3 बार भिड़ी हैं और तीनों ही बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है (2007, 2016 और 2021)। आज भारत के पास इस 'चोक' को खत्म करने का सबसे सुनहरा मौका है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final Weather & Pitch Report: अहमदाबाद में महामुकाबला आज, क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? पिच का पूरा हाल
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची।