KKR के इस ताबड़तोड़ खिलाड़ी ने IPL से लिया संन्यास, अब टीम में निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
Andre Russell Retirement: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2026 से पहले अपने रिटायरमेंट की औपचारिक घोषणा कर दी। रविव ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 30 Nov 2025 03:44:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Nov 2025 03:44:38 PM (IST)
KKR के इस ताबड़तोड़ खिलाड़ी ने लिया संन्यास। (फाइल फोटो)HighLights
- KKR के स्टार ऑलराउंडर ने आईपीएल 2026 से पहले लिया संन्यास
- वीडियो जारी कर संदेश में बताया कि वह अब खिलाड़ी के रूप में नहीं
- 2014 और 2024 में खिताब जीतने वाली KKR टीम के अहम सदस्य रहे
स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2026 से पहले अपने रिटायरमेंट की औपचारिक घोषणा कर दी। रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में रसेल ने बताया कि वह अब खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि टीम के "पावर कोच" के रूप में KKR से जुड़ेंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस सीजन रिटेन नहीं किया था।
KKR की दो खिताबी जीत का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे
आंद्रे रसेल 2014 और 2024 में खिताब जीतने वाली KKR टीम के अहम सदस्य रहे। 2019 में वह IPL के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) बने थे। KKR के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, जो टीम में सुनील नरेन के बाद दूसरा सर्वोच्च रिकॉर्ड है।
‘मैंने सही समय पर रिटायर होने का फैसला किया’
वीडियो संदेश में रसेल ने कहा
मैंने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। मैं दुनिया की बाकी लीगों और KKR की अन्य फ्रेंचाइजियों के लिए खेलता रहूंगा। लेकिन जीवन में एक समय ऐसा आता है जब आपको समझना होता है कि अब रुकना ही बेहतर है।
उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी विरासत को चमकदार रूप में छोड़ना चाहते हैं।
जब फैंस पूछें कि ‘क्यों, तुम अभी भी थोड़ा और खेल सकते हो’, तब रिटायर होना हमेशा बेहतर है, बजाय इसके कि लोग कहें कि ‘तुम्हें सालों पहले संन्यास ले लेना चाहिए था।
KKR के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव
नई भूमिका में रसेल को KKR के नए हेड कोच अभिषेक नायर के साथ काम करना होगा। टीम के कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव किए गए हैं-
टिम साउथी – गेंदबाजी कोच
शेन वॉटसन – सहायक कोच
ड्वेन ब्रावो – टीम मेंटर
रसेल अब बल्लेबाजों और ऑलराउंडर्स के पावर-हिटिंग टेक्नीक पर काम करेंगे।
यह भी पढ़ें- बिजली बिल पर मिलने जा रही है बड़ी राहत, शुरू होने जा रही है योजना, इन उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
IPL करियर: 2012 में शुरुआत, दोहरा रिकॉर्ड हासिल
37 वर्षीय रसेल ने 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से IPL डेब्यू किया था। 2014 में KKR से जुड़ने के बाद वह टीम के चेहरे बन गए। वह IPL इतिहास में 2000+ रन और 100+ विकेट लेने वाले सिर्फ दो खिलाड़ियों में शामिल हैं। इस सूची में दूसरा नाम रवींद्र जडेजा का है।