वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू पर मंडराया संकट! रद हो सकता है आयरलैंड टी20 दौरा, जानें क्या है वजह
वैभव सूर्यवंशी के संभावित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले एक नई चुनौती सामने आ गई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 03:09:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 03:09:28 PM (IST)
वैभव सूर्यवंशी के संभावित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर मंडरा रहा खतराHighLights
- आयरलैंड में जारी अशांति के कारण भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज पर संकट
- वैभव सूर्यवंशी के संभावित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर भी मंडरा रहा खतरा
- बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। हाल ही में टी20 टीम में जगह बनाकर उन्होंने सबसे कम उम्र में भारतीय टीम का हिस्सा बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हालांकि उनके संभावित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले एक नई चुनौती सामने आ गई है।
जानें क्या है मामल
दरअसल, आयरलैंड में जारी सामुदायिक अशांति के कारण भारत के आगामी टी20 दौरे पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयरलैंड के लिस्बर्न में आयोजित होने वाला इंटर-प्रोविंशियल टी20 फेस्टिवल पहले ही रद किया जा चुका है। इसके बाद क्रिकेट आयरलैंड ने भी बयान जारी कर कहा है कि स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आगामी घरेलू मुकाबलों पर अगले 48 घंटे में फैसला लिया जाएगा।
क्रिकेट आयरलैंड ने कहा है कि खिलाड़ियों, कोचों, अंपायरों और दर्शकों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी वजह से संबंधित प्रशासनिक एजेंसियों और प्रांतीय संघों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
बीसीसीआई भी हालात पर करीबी नजर रखे हुए है
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी हालात पर करीबी नजर रखे हुए है। यदि स्थिति में जल्द सुधार नहीं होता है तो बेलफास्ट में प्रस्तावित मुकाबलों के स्थान में बदलाव पर भी विचार किया जा सकता है।
वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में
इस बीच वैभव सूर्यवंशी फिलहाल श्रीलंका में भारत ए टीम के साथ त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला खेल रहे हैं। अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 22 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली। खास बात यह रही कि इस पारी में उन्होंने कोई छक्का नहीं लगाया और अधिकतर रन मैदान के चारों ओर शॉट खेलकर बनाए।