• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

मैच देखने के लिए खर्च करना होंगे एक हजार से 12,500 रुपये, इंदौर में 11 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से टी-20 मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शहर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच का सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का ...और पढ़ें

By Kapeesh DubeyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 09:01:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 09:01:41 PM (IST)
मैच देखने के लिए खर्च करना होंगे एक हजार से 12,500 रुपये, इंदौर में 11 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से टी-20 मुकाबला
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होगा अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होगा अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच
  2. मेजबान एमपीसीए ने बुधवार को मैच के लिए टिकट दर की घोषणा की
  3. टिकट की बिक्री ऑन लाइन डिस्ट्रिक्ट एप के माध्यम से की जाएगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : भारत और वेस्टइंडीज के बीच शहर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच का सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का है जबकि सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये का है। टिकट की बिक्री ऑन लाइन डिस्ट्रिक्ट एप के माध्यम से की जाएगी।

मेजबान मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) ने बुधवार को मैच के टिकटों की दर घोषित की। स्टूडेंट्स कंसेशन और दिव्यांग श्रेणी के टिकटों की दर अभी घोषित नहीं की गई है। इसके साथ ही टिकट बुकिंग कब से प्रारंभ होगी, यह घोषणा भी नहीं की गई है। सभी श्रेणी के टिकट ऑनलाइन ही बुक होंगे। यह मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाला छठा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा जबकि इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाला पांचवां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच होगा। एक अन्य मैच ग्वालियर में आयोजित हुआ था।


क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए दर्शकों को इस बार एक हजार रुपये से लेकर 12 हजार 500 रुपये तक खर्च करना होंगे। मैच का सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का है, वहीं टिकट की अधिकतम दर 12,500 रुपये की है। मैच के टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की जाएगी। एमपीसीए शीघ्र ही टिकट बुकिंग की दिनांक और समय घोषित करेगा।

टिकट दर :

  • साउथ पवैलियन लोअर - 6,500
  • साउथ पवैलियन लोअर (लाइव हास्पिटैलिटी)- 12,500
  • साउथ पवैलियन पहली मंजिल - 8,500
  • साउथ पवैलियन पहली मंजिल (फूड बाक्स हास्पिटैलिटी) - 11,000
  • साउथ पवैलियन दूसरी मंजिल - 7,500
  • साउथ पवैलियन तीसरी मंजिल - 5,500
  • ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर - 1,000
  • ईस्ट गैलरी पहली मंजिल (प्रीमियम) - 1,700
  • ईस्ट गैलरी पहली मंजिल (रेगुलर) - 1,400
  • ईस्ट गैलरी दूसरी मंजिल - 1,250
  • वेस्ट गैलरी ग्राउंड प्लोर - 1,100
  • वेस्ट गैलरी पहली मंजिल (प्रीमियम) - 1,800
  • वेस्ट गैलरी पहली मंजिल (रेगुलर) - 1,500
  • वेस्ट गैलरी दूसरी मंजिल - 1,350

यह भी पढ़ें- Sports Stadium Indore: सुपर कारिडोर पर बनेगा नया स्टेडियम, आइडीए बेचेगा जमीन