• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

इंदौर में नेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप : विपक्षी पर जोरदार प्रहार...जीतना है पदकों का हार

कुश्ती की नगरी इंदौर में अब पिंजरे के अंदर योद्धाओं का दम देखने को मिल रहा है। शुक्रवार से स्थानीय अभय प्रशाल में 9वीं एमएमए इंडिया नेशनल चैंपियनशिप श...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 01:34:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 01:42:40 PM (IST)
इंदौर में नेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप : विपक्षी पर जोरदार प्रहार...जीतना है पदकों का हार
अभय प्रशाल में राष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के मुकाबले के दौरान लड़ती दो खिलाड़ी।

HighLights

  1. खिलाड़ियों ने चपलता से प्रहार कर जीत के लिए जोर लगाया
  2. प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन विश्व कप के लिए होगा
  3. करीब 500 बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कुश्ती के मुकाबलों के लिए ख्यात इंदौर में शुक्रवार से मिक्स्ड मार्शल आर्ट के मुकाबलों की शुरुआत हुई। एक पिंजरेनुमा रिंग में दो योद्धाओं के बीच सभी तरह के मार्शल आर्ट का इस्तेमाल करते हुए जीत के लिए जद्दोजहद देखकर प्रशंसक भी दंग रह गए। स्थानीय अभय प्रशाल में नौवीं एमएमए इंडिया नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, फिल्म अभिनेता रजत बेदी के आतिथ्य में हुआ।

तीन दिवसीय स्पर्धा के निर्णायक मुकाबले 26 जुलाई को होंगे। शुक्रवार को हुए मुकाबलों में पुरुषों और महिलाओं के वर्ग में कांटे की टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर बेहद चपलता से प्रहार करते हुए जीत का प्रयास किया।


आयोजन समिति के संरक्षक रमेश मेंदोला, अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह तोमर एवं आयोजन सचिव भागीरथ राठौर ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप नहीं, बल्कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सुनहरा अवसर है।

500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जार्जिया में होने वाले विश्व कप के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 500 बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता भी शामिल हैं। इनमें आर्या चौधरी, खुशबू निषाद, रेवा, अरुण चंद्रवंशी, आदित्य देव त्रिपाठी एवं आर्यन भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन इंटरनेशनल फाइट नाइट विशेष आकर्षण होगी। इस दौरान भारत एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में अजरबैजान के सेयहुन रफीयेव एवं भारत के लालनुनसांगा छकछुआक का मुकाबला प्रमुख रहेगा।

यह भी पढ़ें : हॉकी इंडिया जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप, देशभर की महिला टीमों के बीच मध्य प्रदेश में होगी टक्कर