• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता गोल्ड मेडल; राष्ट्रमंडल खेलों में बनाई गोल्डन हैट्रिक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया।

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 09:10:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 09:11:33 PM (IST)
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता गोल्ड मेडल; राष्ट्रमंडल खेलों में बनाई गोल्डन हैट्रिक
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू का जलवा (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार जीत
  2. 85 किलोग्राम उठाकर नया रिकॉर्ड
  3. तीसरे प्रयास में रिकॉर्ड कायम किया

स्पोर्ट्स डेस्क, नईदिल्ली। भारत की स्टार भारोत्तोलक और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए CWG 2026 में पहला स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस सफलता से देश के पदक तालिका में एक और गोल्ड जुड़ गया।

लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड मेडल

इस जीत के साथ मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा कर दिखाया। उन्होंने अपनी गोल्डन हैट्रिक पूरी करते हुए भारतीय भारोत्तोलन में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराई। उनकी इस उपलब्धि से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ा।


The Gold Saga begins 🥇

Mirabai Chanu wins the first gold medal for India in the #CWG2026 in Women's 49Kg Weightlifting.

She has become India's first weightlifter to score a hat-trick of Gold Medals in the Commonwealth Games.

Her unwavering dedication and commitment to the… pic.twitter.com/5lpwLFqvb5

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 26, 2026

85 किलोग्राम उठाकर बनाया नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड

प्रतियोगिता के दौरान मीराबाई चानू ने पहले 82 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने बेहद आसानी से 85 किलोग्राम वजन उठाया और नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।