• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

National Junior Women Championship: मध्य प्रदेश की बालिकाओं ने विरोधी टीम पर दागे एक दर्जन गोल

ग्वालियर में चल रही चौथी राष्ट्रीय हॉकी इंडिया जूनियर महिला अंतर अकादमी चैंपियनशिप 2026 में मेजबान मध्य प्रदेश की बालिकाओं ने धमाकेदार शुरुआत की।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 12:23:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 12:26:57 PM (IST)
National Junior Women Championship: मध्य प्रदेश की बालिकाओं ने विरोधी टीम पर दागे एक दर्जन गोल
राष्ट्रीय महिला अंतर अकादमी हाकी स्पर्धा के दौरान गेंद पर नियंत्रण का प्रयास करती 
खिलाड़ी।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने भाई बेहलो हॉकी अकादमी भगता को 12-0 से एकतरफा हराया
  2. पूरे मैच में मप्र की टीम का दबदबा रहा और विपक्षी टीम को गोल का मौका तक नहीं मिला
  3. टीम ने शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया और ज्यादातर समय गेंद विरोधी हॉफ में रखी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेजबान मध्य प्रदेश हाकी अकादमी ने चौथी राष्ट्रीय हॉकी इंडिया जूनियर महिला अंतर अकादमी चैंपियनशिप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम पर गोलों की वर्षा करते हुए बड़ी जीत हासिल कर ली। रितु रानी हॉकी अकादमी ने भी जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। सोमवार को खेले गए अधिकतर मुकाबले एकतरफा रहे।

खेल विभाग द्वारा ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय अंतर अकादमी हॉकी स्पर्धा में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने एकतरफा मुकाबले में भाई बेहलो हाकी अकादमी भगता को एकतरफा मुकाबले में 12-0 से मात दी। पूरे मैच के दौरान मप्र की खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखा और विपक्षी टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।


एकतरफा जीत हासिल की

मध्य प्रदेश ने शुरुआत से ही आक्रामक रूख अपनाए रखा था और ज्यादातर समय गेंद विपक्षी टीम के हॉफ में ही दिखाई दी। टीम की रक्षापंक्ति ने विपक्षी टीम की खिलाड़ियों को अपने डी में घुसने का कोई अवसर नहीं दिया। वहीं रितु रानी हाकी अकादमी और विद्यापति राजा हाकी अकादमी के बीच खेले गए एक अन्य मैच में रितु रानी हाकी अकादमी ने 13-0 से एकतरफा जीत हासिल की।

विद्यापति अकादमी की टीम रितु रानी अकादमी के आक्रमण का कोई तोड़ नहीं निकाल पाई। राजा करण हाकी अकादमी ने खालसा हाकी अकादमी अमृतसर को 2-0 से मात दी। वहीं प्रितम सिवाच हाकी अकादमी सोनीपत ने खेल प्राधिकरण गुजरात की हाकी अकादमी को 5-0 के अंतर से मात दी।

एक अन्य मुकाबला हाकी फैमिली बद्धखालसा एनसीआर हॉकी सोसाइटी और तमिलनाडु हाकी अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें तमिलनाडु हॉकी अकादमी ने 8-0 की बड़ी जीत हासिल की। मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने एक अन्य मुकाबले में अद्यार हाकी अकादमी पर 5-0 से जीत हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में महिला राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा: पंजाब और सोनीपत की बेटियों का धमाकेदार प्रदर्शन, मैदान में दागे दनादन गोल