सचिन पाल और जय वर्मा अहमदाबाद में संभालेंगे तकनीकी जिम्मेदारी, मप्र का करेंगे प्रतिनिधित्व
इस प्रतियोगिता में दोनों अधिकारी विभिन्न तकनीकी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 02:42:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 02:42:29 PM (IST)
जय वर्मा एवं सचिन पाल। फाइल फोटोHighLights
- 79वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप
- एसएफआई ने जारी की तकनीकी अधिकारियों की सूची
- अहमदाबाद में 16 से 21 जून तक होगा आयोजन
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने 16 से 21 जून तक अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित होने वाली 79वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप (स्विमिंग) 2026 के लिए तकनीकी अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश तैराकी संघ के सचिव जय वर्मा और ग्वालियर तैराकी संघ के चीफ कोच एवं एनसीसी नेवी के सब लेफ्टिनेंट सचिन पाल को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दोनों अधिकारी विभिन्न तकनीकी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। जय वर्मा लंबे समय से प्रदेश में तैराकी के विकास से जुड़े हैं, वहीं सचिन पाल को तकनीकी और प्रशिक्षण क्षेत्र का व्यापक अनुभव है। दोनों की नियुक्ति से ग्वालियर और मध्य प्रदेश के तैराकी जगत में खुशी का माहौल है।
रविवार सुबह सचिन भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। वे आज शाम को ही जय वर्मा के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। दोनों तकनीकी अधिकारियों की उपलब्धि पर तैराकी संघ के अध्यक्ष प्रेम नारायण गुप्ता, सचिव राजेंद्र उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।