ग्वालियर में महिला राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा: पंजाब और सोनीपत की बेटियों का धमाकेदार प्रदर्शन, मैदान में दागे दनादन गोल
मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की मेजबानी में चौथी हॉकी इंडिया जूनियर एवं सबजूनियर महिला अंतर अकादमी नेशनल चैंपियनशिप अयोजित की जा रही है। जिसम...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 12:07:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 12:07:05 PM (IST)
ग्वालियर के हॉकी मैदान पर गेंद के लिए संघर्ष करतीं खिलाड़ी। सौ. खेल विभागHighLights
- सोनीपत और अमृतसर टीमों की 10-0 से एकतरफा जीत
- आरके राय अकादमी ने मुंबई को 4-0 से हराया
- हॉकी फैमिली को मिला वॉकओवर, बटोरे अंक
डिजिटल डेस्क। चौथी हॉकी इंडिया जूनियर एवं सबजूनियर महिला अंतर अकादमी नेशनल चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। इस स्पर्धा में देशभर की अकादमी टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्पर्धा में पंजाब की खिलाड़ियों ने अपने धमाकेदार खेल से प्रभावित किया।
वॉकओवर हॉकी फैमेली को मिला
खेल विभाग द्वारा जिला खेल परिसर कंपू, ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला अंतर अकादमी स्पर्धा में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात अकादमी और हॉकी फैमेली बड़खालसा एनसीआर सोसाइटी टीम में टक्कर हुई। जिसमें हॉकी फैमेली को वॉकओवर मिला और टीम ने पांच अंक हासिल किए। स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी ऑफ खालसा कोलकाता और राजा करन हॉकी अकादमी के बीच टक्कर में परिणाम नहीं निकला।
यह मुकाबला एक-एक गोल से बराबरी पर समाप्त हुआ। आरके राय हॉकी अकादमी और मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टक्कर भी परिणाम के लिहाज से एकतरफा रही। आरके राय हॉकी अकादमी की टीम ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया।
सोनीपत की आसान जीत
राष्ट्रीय जूनियर महिला अंतर अकादमी स्पर्धा में राजा करन हाकी अकादमी की टक्कर प्रितम सिवाच हाकी अकादमी सोनीपत से हुई। सोनीपत की लड़कियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए यह मुकाबला 10-0 से अपने नाम किया। दूसरे मैच में अमृतसर की खालसा हाकी अकादमी टीम का सामना तमिलनाडु हाकी अकादमी की टीम से हुआ। इस मैच में अमृतसर की लड़कियों ने 10-0 से जीत हासिल करते हुए अपना दबदबा बनाया।
शाम के सत्र में गुजरात खेल प्राधिकरण अकादमी टीम का सामना हाकी फैमेली टीम से हुआ। इस मैच में भी हाकी फैमेली टीम को वाकओवर मिला और बिना मेहनत के टीम को पांच अंक मिले।