जॉन टर्नस बने Apple के नए CEO, अब टिम कुक का क्या होगा?
एप्पल ने जॉन टर्नस को नया CEO नियुक्त किया। 1 सितंबर से जिम्मेदारी संभालेंगे। टिम कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे। AI दौर में यह बदलाव कंपनी की नई रणन ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 21 Apr 2026 02:21:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Apr 2026 02:21:43 PM (IST)
Apple ने अपनी लीडरशिप में किया बड़ा बदलाव। (फाइल फोटो)HighLights
- Apple ने जॉन टर्नस को नया CEO नियुक्त किया
- 1 सितंबर से संभालेंगे कंपनी की कमान पूरी तरह
- टिम कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे
टेक्नोलॉजी डेस्क। टेक वर्ल्ड की दिग्गज कंपनी Apple ने अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव करते हुए John Ternus को नया CEO नियुक्त किया है। 1 सितंबर से टर्नस कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि मौजूदा CEO Tim Cook एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में नजर आएंगे। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब टेक इंडस्ट्री तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में प्रवेश कर रही है।
कौन हैं जॉन टर्नस?
जॉन टर्नस एप्पल के अनुभवी और भरोसेमंद लीडर्स में से एक हैं। करीब 25 सालों से कंपनी से जुड़े टर्नस को प्रोडक्ट-फोकस्ड लीडर माना जाता है। उनकी खासियत टेक्नोलॉजी और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर तरीके से जोड़ना है, जिससे एप्पल के प्रोडक्ट्स को नई पहचान मिली है।
एजुकेशन और करियर का सफर
टर्नस ने University of Pennsylvania से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। एप्पल से जुड़ने से पहले उन्होंने Virtual Research Systems में काम किया। साल 2001 में एप्पल का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने लगातार तरक्की की और 2013 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने। 2021 में वे कंपनी की एग्जीक्यूटिव टीम में शामिल हुए।
इन प्रोडक्ट्स में रहा अहम योगदान
जॉन टर्नस ने एप्पल के कई फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स जैसे iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और AirPods के विकास में अहम भूमिका निभाई है। खासकर हाल के वर्षों में Mac लाइनअप को अधिक पावरफुल बनाने और डिजाइन इनोवेशन लाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
नई जिम्मेदारी और चुनौतियां
टर्नस के सामने अब एप्पल को AI युग में और मजबूत बनाना बड़ी चुनौती होगी। कंपनी को नई तकनीकों के साथ आगे बढ़ाने और यूजर्स के लिए बेहतर अनुभव देने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।