फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी शॉपिंग पेज से रहें सावधान: 'मानसून ऑफर' के नाम पर सस्ते सामान का लालच देकर हो रही ठगी
इन दिनों यह ठगी तेजी से बढ़ी है, क्योंकि- इस समय सभी ब्रांड पर मानसून आफर चल रहा है। लेकिन इन ऑफर की आड़ में लोगों को ठगने के लिए फर्जी शॉपिंग पेज भी ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 03:29:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 03:30:11 PM (IST)
सोशल मीडियाHighLights
- ब्रांडेड सामान पर भारी डिस्काउंट का झांसा
- फिशिंग लिंक और हैकिंग का खतरा
- अधिकृत वेबसाइट से ही खरीदारी की सलाह
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। फेसबुक-इंस्टाग्राम....अगर आपको ब्रांडेड प्रोडक्ट बहुत सस्ते दाम में उपलब्ध कराने का दावा करता हुई कोई पोस्ट दिखे तो सावधान हो जाएं। दोनों ही प्लेटफार्म पर फर्जी शॉपिंग पेज बना लिए गए हैं। इनके जरिये लोगों को फंसाकर ठगी हो रही है। इन दिनों यह ठगी तेजी से बढ़ी है, क्योंकि- इस समय सभी ब्रांड पर मानसून आफर चल रहा है। लेकिन इन ऑफर की आड़ में लोगों को ठगने के लिए फर्जी शॉपिंग पेज भी बना लिए गए हैं।
आखिर कैसे ठगी कर रहे हैं ठग
- फर्जी शॉपिंग पेज: ठगों ने बाकायदा ऐसे पेज बनाये हैं, जिन पर बड़े-बड़े ब्रांड की फोटो, वीडियो डाली गई है। इन फोटो, वीडियो के साथ लो प्राइज ऑफर जैसे ऑफर लिखा रहता है। इन पर क्लिक करते ही कोई आर्डर करता है तो उसे इंटरनेशनल ब्रांड के कपड़े, जूते और अन्य प्रोडक्ट सस्ते दाम पर दिलाए जाने का झांसा दिया जाता है। वाट्सएप पर प्रोडक्ट की फोटो भेज दी जाती है। लोगों को लगता है उन्हें सस्ता आफर मिल रहा है। लोग एडवांस भुगतान कर देते हैं। इसके बाद उन्हें पता लगता है कि उनके साथ ठगी हो गई।
कम रुपये की ठगी, इसलिए शिकायत तक नहीं करते: इसमें अमूमन एक हजार से लेकर दो-तीन हजार रुपये तक की ठगी एडवांस भुगतान के नाम पर होती है, इसलिए कई लोग शिकायत तक नहीं करते। पेज पर फिशिंग लिंक
इस तरह के पेज पर फिशिंग लिंक होती हैं। इन पर क्लिक करते ही मोबाइल या अन्य डिवाइस हैक हो जाती है। थर्ड पार्टी एप एनीडेस्क और टीम व्यूअर डाउनलोड हो जाते हैं। इससे ठग खाते में सेंध लगा देते हैं और ठगी कर लेते हैं।
अधिकृत वेबसाइट से ही खरीदें
इस तरह की ठगी से बचने के लिए सिर्फ अधिकृत इ-कामर्स कंपनी की वेबसाइट से ही खरीदारी करें। ऑनलाइन भुगतान न करें। इन वेबसाइट के ही फेसबुक पेज हैं या फिर सभी कंपनियां सीधे भी ऑनलाइन बुकिंग लेती हैं।