आपका Aadhaar Card कहां-कहां यूज हुआ है? घर बैठे मोबाइल से पता करने का ये है सबसे आसान तरीका
बैंकिंग, सिम कार्ड, सरकारी योजनाएं या ऑनलाइन सेवाएं हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। अगर इसका गलत इस्तेमाल हो जाए, तो दिक्कत हो सकती है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 03:12:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 03:12:46 PM (IST)
आपका Aadhaar Card कहां-कहां यूज हुआ हैHighLights
- एक क्लिक में आधार हिस्ट्री पता चल जाएगी
- संदिग्ध यूज का पता आसानी से पता चलेगा
- बायोमेट्रिक लॉक से आधार सुरक्षित रहता है
टेक्नोलॉजी डेस्क। डिजिटल दौर में आधार कार्ड( Aadhaar Card) हमारी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग, सिम कार्ड, सरकारी योजनाएं या ऑनलाइन सेवाएं हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर इसका गलत इस्तेमाल हो जाए, तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका आधार कब और कहां इस्तेमाल हो रहा है।
जानकारी निकालना पहले जितना मुश्किल नहीं
अब यह जानकारी निकालना पहले जितना मुश्किल नहीं रहा। UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar एप के जरिए आप अपनी ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। वहीं, नए आधार एप ने इस प्रक्रिया को और आसान बना दिया है, जहां आप कुछ ही सेकंड में पूरी डिटेल देख सकते हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है, तो नए एप में लॉगिन करने के बाद ‘Auth History’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें तारीख, समय और स्थान के साथ हर इस्तेमाल की जानकारी मिल जाएगी। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाना आसान हो जाता है।
नए आधार ऐप में कई उपयोगी फीचर्स
नए आधार ऐप में कई और उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें आप QR कोड के जरिए अपनी पहचान शेयर कर सकते हैं, जिससे हर जगह फिजिकल कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक का विकल्प भी मौजूद है, जो आपके डेटा की सुरक्षा को और मजबूत बनाता है।