
टेक्नोलॉजी डेस्क। मोबाइल गेमिंग के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। साल 2022 में भारत में बैन होने के बाद गरेना का सबसे पसंदीदा बैटल रॉयल गेम अब नए कलेवर में लौट चुका है। भारत में Free Fire India को आधिकारिक तौर पर दोबारा पेश कर दिया गया है।
Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर यह गेम उपलब्ध करा दिया गया है, जहां इसका सीधा मुकाबला पहले से मौजूद Battlegrounds Mobile India (BGMI) से देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि इसे डाउनलोड करने का साइज क्या है, आपके फोन में क्या स्पेसिफिकेशन्स होने चाहिए और इसमें कौन-से नए फीचर्स दिए गए हैं।
Free Fire India को स्मूथली खेलने के लिए बहुत महंगे फोन की दरकार नहीं है, लेकिन बेहतर गेमप्ले के लिए कुछ बुनियादी हार्डवेयर होना जरूरी है।
रैम और स्टोरेज: गेम को बिना रुकावट चलाने के लिए फोन में कम से कम 4GB RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज होनी चाहिए।
प्रोसेसर: फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 या MediaTek Dimensity 6300 (या इससे बेहतर) चिपसेट होना बेहतर माना गया है।
ग्राफिक्स (GPU): स्मूथ विजुअल्स के लिए Adreno 710 या Arm Mali-G57 MC2 से ऊपर का जीपीयू फोन में मौजूद होना चाहिए।
गूगल प्ले स्टोर के अनुसार, Free Fire India का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 392MB है। हालांकि, रिसोर्स पैक और पूरा इन-गेम डेटा डाउनलोड होने के बाद यह फोन में ज्यादा स्पेस लेगा।
यह गेम Android 5.0 और उससे ऊपर के सभी नए ओएस पर काम करता है। इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन गेम के अंदर आइटम्स खरीदने के लिए 9 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक के इन-ऐप परचेज का विकल्प मौजूद है।
यह भी पढ़ें- कितनी है दिग्गज टेक कंपनियों की कमाई? जानिए गूगल, एप्पल से लेकर अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट तक का सालाना टर्नओवर
नए Free Fire India में प्लेयर्स को कुल 65 कैरेक्टर्स का विकल्प दिया गया है। इनमें सबसे नया कैरेक्टर 'Ray The Watchman' जोड़ा गया है, जिसके पास 'Bond of Eclipse' नाम की खास पावर है। इसके अलावा गेमर्स के पसंदीदा Alok, Chrono, Kelly, Orion, Sonia और Tatsuya जैसे सभी लोकप्रिय किरदार भी गेम में शामिल हैं।